शादी के 35 दिन बाद दुल्हन की मौत, सास-ससुर और पति पर हत्या का आरोप

Published : Aug 15, 2024, 11:59 AM ISTUpdated : Aug 15, 2024, 12:02 PM IST
Bride dies

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में शादी के 35 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

मुजफ्फरपुर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर जिले में शादी के 35 दिन बाद नवविवाहिता की जहर खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई है। ससुराल पक्ष द्वारा इसे सुसाइड बताया जा रहा है। वहीं मायके वालों ने सास, ससुर और पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। हैरानी की बात तो यह ​है कि महिला के हाथ से अभी तक मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था और वह दुनिया छोड़ के चली गई।

9 जुलाई को हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार मेरठ के बहसूमा गांव के शोकेंद्र ने अपनी बेटी रिया की शादी 9 जुलाई को मुजफ्फरपुर के मंसूरपुर निवासी प्रियांशु के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों परिवारों के बीच वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। क्योंकि ससुराल पक्ष ने रिया पर जेवर चोरी का आरोप लगाया था। वहीं मायके पक्ष द्वारा ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

12 अगस्त को हुई मौत

दुल्हन के पिता को 12 अगस्त को अचानक सूचना दी गई कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके बाद जब वे पहुंचे तो इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती किया गया था। मायके वालों ने नवविवाहिता के पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें : बलिया में BJP विधायक समेत तीन को जान से मारने की धमकी, गांवों में चिपके पर्चे

नवविवाहित की मौत से मचा हड़कंप

शादी के महज 35 दिन बाद नवविवाहिता की मौत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हर कहीं यही चर्चा चल रही है। हालांकि ये मामला अब पुलिस के लिए भी उलझन वाला बन गया है। क्योंकि दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। चूंकि दुल्हन की भी मौत हो गई है। इस कारण पुलिस को जांच में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : सामूहिक विवाह सम्मेलन में घोटाला, शादीशुदा और बच्चों वाली की भी कर दी शादी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Prayagraj Weather Today: आज के तापमान और मौसम का अनकहा सच, जानिए सबकुछ!
Noida Fog Update: तापमान 21°C तक, सुबह कोहरा और एयर क्वालिटी मॉडरेट-क्या आप तैयार हैं?