नमो ट्रेन में अश्लील हरकत करने वाली लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश, घरवालों ने भेजा दूसरे शहर

Published : Dec 24, 2025, 04:08 PM IST
Namo Bharat train

सार

नमो भारत ट्रेन में अश्लील वीडियो वायरल होने से बदनामी के डर में गाजियाबाद की एक बालिग छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की। लड़की-लड़के पर FIR दर्ज हुई, जबकि वीडियो बनाने वाले ऑपरेटर को नौकरी से हटाकर IT एक्ट में केस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली। नमो भारत ट्रेन के अश्लील वीडियो में नजर आने वाली लड़की ने बदनामी के डर से खुदकुशी करने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैमिली ने उसका इलाज कराने के बाद उसे रिश्तेदार के घर किसी दूसरे शहर भेज दिया है। बता दें कि गाजियाबाद की रहने वाली यह लड़की बालिग है और मेरठ रोड के किसी इंस्टिट्यूट से BCA कर रही है। वहीं, वीडियो में उसके साथ नजर आने वाला लड़का गाजियाबाद के ही एक कॉलेज से बीटेक कर रहा है।

अश्लील हरकत करने वाले लड़का-लड़की के खिलाफ FIR

बता दें कि नमो भारत रैपिड रेल के कोच में अश्लील हरकत करने वाले लड़का-लड़की के खिलाफ डीबीआरआरटीएस विभाग में सुरक्षा प्रमुख के पद पर काम करने वाले दुष्यंत कुमार ने FIR दर्ज कराई है। दुष्यंत NCRTC के तहत ऑपरेट की जाने वाली नमो भारत ट्रेन की सेफ्टी का जिम्मा भी संभालते हैं। उन्होंने 22 दिसंबर 2025 की रात दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कब का है मामला?

बता दें कि गाजियाबाद के मुरादनगर पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ये वाकया पिछले महीने यानी 24 नवंबर का है। दरअसल, दुहाई से मुरादनगर की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 23 के प्रीमियम कोच में सफर कर रहे लड़का-लड़की सार्वजनिक रूप से गंदी हरकत करते हुए नजर आए थे। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296 और 77 के तहत केस दर्ज किया गया है।

किसने बनाया था वीडियो?

नमो भारत ट्रेन के ऑपरेटर ऋषभ ने ड्यूटी के दौरान अपने केबिन में मोबाइल फोन के जरिये इस पूरे वाकये का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया था। ऋषभ की इस हरकत को कंपनी ने नियमों का उल्लंघन करने की श्रेणी में माना और 3 दिसंबर को ही उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इतना ही नहीं, इस मामले में ऋषभ के खिलाफ आईटी एक्ट 2008 की धारा 67 के तहत केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की पड़ताल की जा रही है और उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Law and Order News: होली से रमजान तक कानून-व्यवस्था पर सीएम योगी के कड़े निर्देश
UP Budget 2026-27: योगी सरकार का ऊर्जा सेक्टर पर फोकस, ग्रामीण बिजली आपूर्ति और पारेषण क्षमता में बड़ी वृद्धि