Good News नमो भारत: अगले 6 महीने में मेरठ साउथ तक चलाने की तैयारियां, जानिए डिटेल्स

Published : Oct 25, 2023, 12:10 PM ISTUpdated : Oct 25, 2023, 12:24 PM IST
What is UPSSF plan for the security of Namo Bharat Train

सार

नमो भारत ट्रेन के फेज-2 के तहत मेरठ साउथ तक ट्रैक बिछाने के साथ ओएचई लाइन बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। उम्मीद है कि अप्रैल, 2024 तक साहिबाबाद से मेरठ साउथ स्टेशन तक नमो भारत चलने लगेगी।

लखनऊ. साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे ट्रैक पर दौड़ रही नमो ट्रेन के सेकंड फेज का काम भी युद्धस्तर पर जारी है। अब अगले 6 महीने में नमो भारत को दुहाई से मेरठ साउथ तक चलाने की तैयारियां की जा रही हैं। यह यह रेलवे ट्रैक 21 किमी लंबा है, जिसमें से 11 किमी का काम पूरा हो चुका है। यह मोदी सरकार का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है।

नमो भारत ट्रेन से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें

1. नमो भारत के फेज-2 के तहत मेरठ साउथ तक ट्रैक बिछाने के साथ ओएचई लाइन बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। उम्मीद है कि अप्रैल, 2024 तक साहिबाबाद से मेरठ साउथ स्टेशन तक नमो भारत चलने लगेगी।

2. RRTCL रेल कॉरिडोर पर साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे रेल मार्ग पर पिछले दिनों नमो भारत का संचालन शुरू कर दिया गया है।

3. अब नमो भारत फेज-2 के तहत दुहाई से मेरठ साउथ तक 21 किमी लंबे ट्रैक का 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। NCRTC के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स के अनुसार, चार स्टेशनों पर फिनिशिंग काम चल रहा है।

4. नमो भारत सेकंड फेज के तहत मुरादनगर और मोदीनगर साउथ स्टेशनों पर ट्रैक बिछाने की काम अपने अंतिम चरण में है।

5.नमो भारत अपने सेकंड फेज में चार स्टेशनों-मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ को कवर करेगी।

6. दुहाई से मोदीनगर साउथ तक करीब 21 किमी लंबा कॉरिडोर होगा। इसमें से 11 किमी ट्रैक तैयार हो चुका है।

7.भारत की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजट सिस्टम यानी 'नमो भारत' ट्रेन में सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नमो भारत की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल(UPSSF) को सौंपी गई है। UPSSF मेरठ में एयरपोर्ट और मेट्रो की सिक्योरिटी भी देखेगी।

8. फिलहाल नमो भारत की सिक्योरिटी के लिए 265 महिला और पुरुष जवान तैनात किए जा रहे हैं। बता दें कि ट्रेन को 20 अक्टूबर को PM मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी।

9. यह भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड रीजनल रेल सर्विस है। यह तेज गति और लेटेस्ट टेक्निक के साथ क्षेत्रीय यात्रा को नए सिरे से बेहतर बनाने की पहल है। यह रेलवे में एक नई क्रांति है।

10. अभी नमो भारत साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच प्राथमिकता वाले पहले खंड में चलाई जा रही है। इस ट्रैक पर फिलहाल साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो जैसे 5 स्टेशन हैं।

यह भी पढ़ें

नमो भारत ट्रेन: ख़ुराफ़ात करने से पहले 10 बार सोच लें, गड़बड़ी की खबर तुरंत UPSSF को मिल जाएगी, कैसे पढ़िए?

सनी लियोनी के संग ये क्या कर रहे विवादित IAS अभिषेक सिंह?

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल