मेरठ में मामी के साथ प्रेम संबंध में बाधा बने मामा को भांजे ने उतारा मौत के घाट, जंगल से बरामद हुआ शव

Published : Feb 05, 2023, 01:59 PM IST
meerut murder

सार

यूपी के मेरठ में प्रेम संबंध में बाधा बने मामा को भांजे ने मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भांजे और उसकी मामी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

मेरठ: मामी से अवैध संबंध के चलते भांजे ने मामा को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी भांजे ने मामा के सीने में गोली मारी। मृतक के दो दिनों से लापता होने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने युवक की तलाश में पूछताछ की तो भांजे और मामी के अफेयर की बात सामने आई। इसी बीच भांजे पर शक होने के बाद कड़ाई से उससे पूछताछ की गई तो उसने वारदात को कबूल लिया। इसी के साथ ही भांजे की निशानदेही पर मामा का शव गांव के बाहर जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी भांजे और मामी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 दिन से गायब था संदीप, जंगल से मिला शव

घटना सरुरपुर थाना क्षेत्र के डाहर गांव से सामने आई। यहां 22 वर्षीय संदीप तकरीबन 2 दिनों से गायब थे। संदीप के द्वारा गांव में ही नाई का काम किया जाता था। संदीप घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसके बदा पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया। पुलिस को संदीप की पत्नी प्रीति और भांजे के अफेयर का पता लगा। इसी बीच संदीप गांव के बाहर जंगल में मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्री प्लान तरीके से की गई संदीप की हत्या

पुलिस को संदीप का शव शनिवार को बरामद हुआ। उसके गोली लगी हुई थी। पुलिस ने इस बीच संदीप की पत्नी प्रीति से भी पूछताछ की। उसने जेल जाने के डर से सारी सच्चाई पुलिस को बताई। उन्होंने बताया कि भांजे जॉनी का संदीप के घर आना-जाना था और इसी बीच उनका अफेयर हो गया। दोनों ने मिलकर हत्या की वारदात को कबूल किया है। प्री प्लान तरीके से संदीप की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया था। इस घटना के बाद संदीप की पत्नी और भांजे की गिरफ्तारी कर ली गई है। घटना के बाद परिजन भी हैरान है।

सगाई के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मैं त्रस्त हो चुका हूं

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम