किसान आंदोलन: नोएडा में बैरिकेड तोड़कर दिल्ली कूच, क्या हैं 4 प्रमुख मांगें?

Published : Dec 02, 2024, 04:14 PM IST
noida delhi border farmers protest

सार

यूपी के 5 हजार किसानों ने अपनी 4 प्रमुख मांगों को लेकर दिल्ली कूच किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े। नोएडा-दिल्ली मार्ग पर 5 Km लंबा जाम लगा। जानिए किसानों की मांगें और ट्रैफिक डायवर्जन के बारे में।

नोएडा। यूपी के नोएडा से 5 हजार किसानों ने रविवार को अपनी 4 प्रमुख मांगों के तहत दिल्ली जाने के लिए कूच किया। किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ते हुए दिल्ली की तरफ बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए चिल्ला बॉर्डर पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की और वज्र वाहन तथा RAF के जवान तैनात किए। इसके बावजूद किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ते हुए अपना रास्ता बनाने की कोशिश की। पुलिस की कार्रवाइयों के कारण नोएडा- दिल्ली मार्ग पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और नोएडा एक्सप्रेस-वे दोनों तरफ से बंद हो गया।

 

 

डीएम के साथ बातचीत रही बेनतीजा

इससे पहले 1 दिसंबर को किसानों ने नोएडा के डीएम मनीष वर्मा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, लेकिन यह बैठक बेनतीजा साबित हुई। किसान अपनी मांगों को लेकर पहले भी दिल्ली कूच कर चुके हैं और इस बार भी भारतीय किसान परिषद और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

किसानों की 4 प्रमुख मांगें क्या हैं?

  • 1. किसानों को भूमि अधिग्रहण के बदले 10% प्लॉट दिया जाए।
  • 2. 64.7% की दर से किसानों को मुआवजा मिले।
  • 3. नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार, बाजार दर का 4 गुना मुआवजा दिया जाए।
  • 4. भूमिधर, भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास के सभी फायदे दिए जाएं।

 

 

नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन की एडवाइजरी जारी, इन रूट्स से बचें!

नोएडा में किसानों के आंदोलन के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली जाने और आने वाले यातायात के लिए डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार, कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन किया जाएगा, जिससे यातायात में व्यवधान हो सकता है। पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करने की सलाह दी है ताकि जाम से बचा जा सके।

यहां देखें ट्रैफिक डायवर्जन के प्रमुख रूट्स

  • 1. चिल्ला बॉर्डर से ग्रेटर नोएडा की ओर: यात्री गोल चक्कर चौक से होकर संदीप पेपर मिल चौक और झुंडपुरा चौक जाएंगे।
  • 2. डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन: यात्री फिल्म सिटी फ्लाई ओवर से होकर जाएंगे।
  • 3. कालिंदी बॉर्डर से दिल्ली आने वाले वाहन: यात्री महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 होकर जाएंगे।
  • 4. ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन: यात्री चरखा गोल चक्कर से कालिंदी कुंज होकर जाएंगे।
  • 5. ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन: हाजीपुर अंडरपास से कालिंदी कुंज की ओर जाएंगे।
  • 6. यमुना एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जाने वाला यातायात: यात्री जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर से जाएंगे।
  • 7. पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जाने वाला यातायात: यात्री सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर जाएंगे।

पुलिस ने यात्रियों की ये खास अपील

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे दिए गए वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट लें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे ड्रोन और वज्र वाहन के माध्यम से यातायात पर निगरानी रख रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार के अव्यवस्था से बचा जा सके।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा सरकार किसानों से बातचीत को तैयार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि सरकार किसानों से बातचीत के लिए तैयार है। सरकार ने पहले भी किसानों के विरोध को देखते हुए कई कानूनों को वापस लिया था और बातचीत का रास्ता हमेशा खुला रखा है।

 

ये भी पढ़ें…

जिस मौसेरी बहन से की लव मैरिज...मां संग उसी को कुल्हाड़ी से काट डाला, क्यों?

अलीगढ़ में 25 दिनों में 5 मौतें, क्या कोविड की वजह से बढ़ा हॉर्ट अटैक का खतरा?

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट