सैलून, दहेज और इंस्टाग्राम रील: निक्की हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला खुलासा

Published : Aug 25, 2025, 12:26 PM IST
Nikki Bhati murder

सार

Nikki Bhati Murder: नोएडा में निक्की भारती (Nikki Bhati) की मौत ने हिला दिया शहर! क्या सच में यह सिर्फ दहेज और सैलून विवाद था, या कुछ और छुपा हुआ है? पति विपिन, मां, ससुर और भाई गिरफ्तार, पर रहस्य अभी भी बना हुआ है।

Nikki Murder Case Update: निक्की भाटी और उसकी बहन कंचन, जो विपिन के भाई रोहित से विवाहित हैं, एक सैलून चलाती थीं। यह व्यवसाय परिवार के लिए गर्व का विषय था, लेकिन पति विपिन और उसके परिवार को यह पसंद नहीं था। निक्की और कंचन की इंस्टाग्राम रील पोस्ट, दहेज की मांग और पारिवारिक दबाव ने इस परिवार में घातक तनाव पैदा कर दिया। छह महीने पहले, निक्की ने अपने पति विपिन द्वारा मारपीट के बाद अपने माता-पिता के पास दादरी में रहने का फैसला किया था, लेकिन ऐसा लगा कि खतरा अभी टला नहीं था।

सैलून और इंस्टाग्राम रील विवाद: हत्या की शुरुआत

निक्की (Nikki) और कंचन अपने सैलून व्यवसाय में सक्रिय थीं, लेकिन विपिन और उसके परिवार को यह स्वीकार नहीं था। विपिन निक्की के सोशल मीडिया एक्टिविटी, खासकर इंस्टाग्राम रील्स के खिलाफ था। परिवार में अक्सर बहस और झगड़े होते रहते थे। विपिन और उसके परिवार ने निक्की के पिता द्वारा दिए गए उपहारों-स्कॉर्पियो एसयूवी, रॉयल एनफील्ड बाइक, सोना और नकद के बावजूद दहेज की मांग जारी रखी। रील बनाने को लेकर 11 फरवरी को दोनों बहनों का पति से विवाद हुआ था। उसके बाद वह दोनों अपने पिता के घर चली गईं थीं। उसके बाद दोनों परिवारों में 18 मार्च को पंचायत हुई थी, जिसमें दोनों बहनों ने आगे रील न बनाने और इंस्टाग्राम पर वीडियो न अपलोड करने का वादा किया था।

यह भी पढ़ें… Nikki Payala Murder Case: तीसरी गिरफ्तारी! रोहित भाटी हरियाणा से पकड़ा गया, अब आगे क्या?

दहेज और पारिवारिक दबाव: जघन्य हत्या की तैयारी

गुरुवार को परिवार में हुई बहस मारपीट में बदल गई। विपिन और उसकी मां दया ने निक्की को आग लगा दी। निक्की अपने सात साल के बेटे और बहन कंचन के सामने जिंदा जल गई। यह घटना न केवल नोएडा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में सनसनी फैल गई। कंचन ने इंस्टाग्राम रील में बताया कि निक्की ने सामाजिक दबाव और परिवार की हिंसा के कारण कई बार समझौता किया।

चश्मदीद गवाह और पुलिस जांच

कंचन ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद किया: विपिन, मां दया, पिता सत्यवीर और भाई रोहित। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विपिन ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश भी की और एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली, गोली चलाने की कोशिश में खुद घायल हुआ।

सोशल मीडिया और न्याय की उम्मीद

निक्की भाटी की हत्या ने सोशल मीडिया और स्थानीय समाज में भारी प्रतिक्रिया पैदा की। लोग पुलिस की त्वरित कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यह केस सिर्फ दहेज और सैलून विवाद तक सीमित नहीं लगता, बल्कि इसमें कई रहस्य और सामाजिक दबाव शामिल हैं। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा है कि आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें…Nikki Murder Case: पति विपिन, जेठ, सास और ससुर गिरफ्तार, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर