Nikki Murder Case: पति विपिन, जेठ, सास और ससुर गिरफ्तार, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

Published : Aug 25, 2025, 11:46 AM IST

Nikki Payala Murder Case: ग्रेटर नोएडा में निक्की पायला मर्डर केस में पति विपिन, सास, जेठ और ससुर गिरफ्तार! क्या दहेज हत्या के पीछे छुपा परिवारिक साजिश का सच सामने आएगा? पुलिस जांच जारी, न्याय की मांग तेज़ होती जा रही है। 

PREV
17
ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या का मामला

Greater Noida Dowry Murder: ग्रेटर नोएडा में निक्की पायला मर्डर केस ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। शादी के 9 साल बाद पति विपिन भाटी और ससुराल के लोगों पर निक्की को बुरी तरह प्रताड़ित कर आग में झोंकने का आरोप है। पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे परिवार में खलबली मच गई है।

27
पुलिस ने किया केस का चौका देने वाला पर्दाफाश

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पति विपिन भाटी, सास दया, जेठ रोहित और ससुर सतवीर को गिरफ्तार किया। सतवीर को सिरसा चौराहे से पकड़ा गया। अब चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई अहम सबूत जुटा लिए हैं।

37
शादी के 9 साल बाद निक्की को जिंदा जलाया गया

निक्की को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया गया। पति और ससुराल वालों ने झगड़े के बाद उसे आग में डालकर मौत के घाट उतार दिया। ब्यूटी पार्लर के काम और सोशल मीडिया की वजह से भी झगड़े बढ़ते रहे। मामला सिर्फ झगड़ा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का प्रतीक बन गया।

47
निक्की की बहन ने खोले घिनौने राज

निक्की की बहन कंचन ने खुलासा किया कि विपिन कई लड़कियों से अवैध संबंध रखता था। महंगे गिफ्ट देने के लिए उसे पैसे चाहिए थे। कंचन के अनुसार यह हत्या सिर्फ झगड़े की नहीं, बल्कि पहले से सोची-समझी साजिश थी।

57
अस्पताल, सोशल मीडिया और वीडियो से अहम सुराग

पुलिस ने अस्पताल और सोशल मीडिया से कई अहम सबूत जुटाए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय निक्की की मौत हो गई। बहन कंचन ने झगड़े और मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसने आरोपी परिवार के कई घिनौने राज उजागर किए।

67
कासना थाने का घेराव और एनकाउंटर की मांग

निक्की के मायके वाले और ग्रामीण पुलिस को घेरकर आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे थे। हाथों में “Justice for Nikki” के प्लैकार्ड लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति शांत की।

77
पिता की चेतावनी और लोगों की सख्त प्रतिक्रिया

2016 में निक्की की शादी हुई थी। दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। पति के दूसरे महिलाओं से संबंध और झगड़े इस हत्या की जड़ बने। 8-9 दिन से चल रहे तनाव के बाद 21 अगस्त को हत्या हुई। निक्की के पिता भिखारी सिंह ने मुख्यमंत्री से आरोपियों के एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। पूरे इलाके में लोग न्याय की निगाहें जमी रखे हैं। पुलिस जांच अभी जारी है, और हर कोई सच्चाई के सामने आने का इंतजार कर रहा है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories