नोएडा: पत्नी ने खुद पर डाला डीजल तो शराबी पति ने लगा दी आग, महिला का इलाज दिल्ली में जारी

Published : Mar 07, 2023, 12:24 PM IST
arrested

सार

यूपी के नोएडा में पत्नी को आग लगाने वाले एक पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में महिला ने खुद पर डीजल उड़ेल लिया था और उसी के बाद पति ने जलती हुई तीली उस पर डाल दी थी।

नोएडा: थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने पत्नी को जलाने के मामले में वांछित चल रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि 2 मार्च की रात को पीआरवी ने थाना एक्सप्रेस-वे पर सूचना दी कि ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस, वाजिदपुर पुस्ता की निवासी महिला को उसके पति यादवेंद्र यादव उर्फ टिंकू ने जलाकर मारने का प्रयास किया।

विवाद के बाद महिला ने खुद पर डाला था डीजल

पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस में माली के रूप में कार्यरत था। मामले की सूचना जब पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची टीम ने जली हुई महिला को घायल अवसथा में निठारी, नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। मामले में महिला की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। महिला के द्वारा जानकारी दी गई कि पति यादवेंद्र शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। घटना वाले दिन भी वह शराब के नशे में ही घर आया और विवाद के बाद मारपीट करने लगा। इस पर पत्नी ने जनरेटर के लिए रखा डीजल खुद पर उड़ेल लिया।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

झगड़े के दौरान ही यदवेंद्र ने जलती हुई माचिस की तीली पत्नी पर फेंक दी। इसी बीच महिला जल गई और मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना को लेकर पीड़िता के भाई रामू सिंह ने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। बताया जा रहा है कि महिला 90 फीसदी तक जल चुकी है। 4 मार्च को दर्ज हुए इस मामले में पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच उसे ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं इस बीच महिला के मायके पक्ष के लोगों के द्वारा अस्पताल में उसका इलाज करवाया जा रहा है। उनका कहना कि अक्सर महिला के साथ उसका पति मारपीट करता था। इसको लेकर पहले भी कई बार काफी विवाद हुआ और समझाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।

यूपी में 6 सालों में एनकाउंटर में ढेर हुए 178 बदमाश, 23 हजार के अधिक की हुई गिरफ्तारी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ