सोशल मीडिया पर आलू-प्याज की तरह बिक रहीं थीं पिस्तौलें, पुलिस का बड़ा खुलासा

Published : Oct 29, 2024, 09:44 AM ISTUpdated : Oct 29, 2024, 09:52 AM IST
illegal weapons

सार

मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया के जरिए अवैध हथियार बेचने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आरोपियों को धर दबोचा, 5 अवैध पिस्तौलें और गोलियां बरामद।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुछ बदमाश फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियार इस तरह बेच रहे थे मानों आलू, टमाटर या प्याज हों। पुलिस ने सोमवार को ऐसे सात धंधेबाजों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम आजम रिजवी, विवेक नागर, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, ऋषभ प्रजापति, विशाल और प्रतीक त्यागी हैं। इन्हें पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अवैध पिस्तौल की डिलीवरी की जानी है। आरोपी खरीददार तक माल पहुंचा रहे थे तभी पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

पिस्तौल खरीदने आए थे विशाल और प्रदीप


एसपी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि विशाल और प्रदीप पिस्तौल खरीदने आए थे। इन्होंने प्रतीक त्यागी की मदद से इस गिरोह से संपर्क किया था। इस गैंग के लोग ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से पैसे लेते थे। मेरठ जिले का रिजवी पिस्तौल की अवैध बिक्री में संलिप्त था। आरोपियों के पास से 5 अवैध पिस्टल, गोलियां, एक बाइक और एक कार बरामद की गई है। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।

आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को कई बड़ी जानकारियां मिली है। पता चला है कि यह गिरोह लंबे समय से मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में हथियारों के अवैध कारोबार में लिप्त था। पुलिस गिरोह से जुड़े और बदमाशों की तलाश कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों किन्हें हथियार बेचे हैं।

पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया है कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर संभावित खरीददार से संपर्क करते थे। सोशल मीडिया पर ही डील तय होती थी। पैसे तय होने के बाद आनलाइन ले लिए जाते थे। इसके बाद ग्राहक को गिरोह के लोग हथियार पहुंचा देते थे। पुलिस को शक है कि इस गिरोह के अपराधियों ने अब तक दर्जनों हथियार बेचे हैं। पुलिस इनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- वो तब तक उसे पीटता रहा, जब तक उसकी जान नहीं चली गई...सहारनपुर की shocking घटना

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी