Pilibhit Nagar Panchayat Chunav Result 2023: 7 नगर पंचायतों में मिला जुला रहा परिणाम, देखें किसने कहां मारी बाजी

Published : May 13, 2023, 01:50 PM ISTUpdated : May 14, 2023, 11:58 AM IST
 Gorakhpur  Nagar Nigam Election Result

सार

Pilibhit Nagar Panchayat Chunav Result 2023 live: पीलीभीत नगर पंचायत चुनाव में सात में से तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है। परिणाम जानने के लिए देखें पूरी खबर.

उत्तर प्रदेश। पीलीभीत में वोटों की गिनती के बाद परिणाम सामने आ गए हैं। भाजपा ने बेहतीन प्रदर्शन करते हुए पीलीभीत नगर पालिका के तीन वार्डों में जीत हासिल की है। वार्ड नम्‍बर 25 में भाजपा के साकेत सक्सेना, वार्ड नम्‍बर 10 में भाजपा प्रत्‍याशी गोकिल प्रसाद मौर्या, वार्ड नम्‍बर 19 में बीजेपी प्रत्याशी पुष्पा उपाध्याय ने जीत हासिल की है। वार्ड से पुष्पा उपाध्याय लगातार पांच बार पार्षद रह चुकी हैं।

सात नगर पंचायतों के ये रहे परिणाम
नगर पंचायत कलीनगर में कांग्रेस की माया देवी ने जीत दर्ज की है। न्यूरिया नगर पंचायत में बसपा की रिहाना बेगम को जीत मिली है। गुलडिया भिंडारा से भाजपा के निशांत प्रताप सिंह और नौगवा पकडिया से संदीप कौर ने बाजी मारी है। नगर पंचायत जहानाबाद निर्दलीय ममता, बिलसंडा से निर्दलीय दिनेश गुप्ता, बरखेड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार श्याम बिहारी भोजवाल ने जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें. Amroha Nagar Panchayat Result 2023: जिले की चार नगर पंचायतों के परिणाम घोषित, पार्टियों के बीच बंटे वोट

यूपी निकाय चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने दो चरणों में मतदान करवाया था। पीलीभीत में 11 मई को दूसरे चरण के तहत वोट डाले गए थे जिसके परिणाम आज आ रहे हैं। जिले में तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायत क्षेत्र हैं। इस तरह कुल 10 में से तीन नगर पालिका अध्यक्ष और 7 नगर पंचायत अध्यक्षों के नामों का फैसला हो गया है। 

ये भी पढ़ें. Kasganj Nagar Panchayat Chunav Result 2023: 7 नगर पंचायतों पर परिणाम घोषित, यहां देखें परिणाम

जिले के कुल 158 वार्डों के लिए सभासद भी तय हो गए है। पिछली बार 2017 के चुनाव में बीजेपी ने इन सभी 10 निकायों में अपने अध्यक्ष बनाने की जीतोड़ कोशिश की थी, लेकिन उसे पूरन पुल नगर पालिका और जहानाबाद नगर पंचायत में ही सफलता मिली थी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

आगरा ऑनर किलिंग: जिन हाथों ने बेटी को चलना सिखाया, उन्हीं हाथों ने उसकी सांसें छीन लीं
अनुपम खेर की IndiGo फ्लाइट हुई रद्द, बताई दादा जी सलाह..ऐसे में क्या करें?