डॉ. बिबेक देबरॉय का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति : योगी आदित्यनाथ

Published : Nov 01, 2024, 03:47 PM IST
CM Yogi Adityanath and Dr. Bibek Debroy

सार

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त की। डॉ. देबरॉय का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

लखनऊ। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC) के अध्यक्ष और जाने-माने अर्थशास्त्री डॉ. बिबेक देबरॉय के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर डॉ. देबरॉय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना भी की।

देश ने एक देशभक्त अर्थशास्त्री खो दिया: CM योगी

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. बिबेक देबरॉय ने देश की आर्थिक नीतियों में अमूल्य योगदान दिया था और उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण आर्थिक सुधार लागू किए गए थे। उनके निधन से न केवल आर्थिक क्षेत्र बल्कि पूरे राष्ट्र ने एक समर्पित विद्वान और अर्थशास्त्री को खो दिया है।

एम्स में इलाज के दौरान डा. बिबेक देबरॉय का हुआ निधन

बताया जा रहा है कि 69 वर्षीय डॉ. देबरॉय का शुक्रवार सुबह 7 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से आंत से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। डॉ. देबरॉय को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बनने से पहले वे पुणे के गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स (जीआईपीई) में चांसलर के रूप में भी कार्यरत रहे थे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में 45°C पारा के साथ भीषण लू जारी, जानिए लखनऊ-कानपुर समेत अपने शहर का हाल
Gorakhpur Shamli Expressway: बरेली के 53 गांवों की बदलेगी किस्मत, जमीन अधिग्रहण शुरू