कान्हा की नगरी मथुरा पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में टेका माथा...हेमा मालिनी ने कही ये बात

Published : Nov 23, 2023, 06:11 PM ISTUpdated : Nov 23, 2023, 06:38 PM IST
pm modi mathura

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा पहुंच चुके हैं। यहां प्रधानमंत्री ने सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन कियाा। पीएम मोदी ब्रज रज उत्सव में शामिल होने जा रहे हैं। 

मथुरा। राजस्थान में चुनावी सभाएं पूरी करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा की ओर रुख कर लिया है। पीएम मथुरा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सबसे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मंदिर दर्शन किया और भगवान का आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद पीएम मोदी रब्रज रज उत्सव में शामिल होंगे। वहीं इस संबंध में सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि पीएम मोदी मेरा प्रण पूरा करने के लिए आए हैं। 

पीएम मोदी के सामने हेमा मालिनी देंगी प्रस्तुति
मथुरा के रेलवे मैदान में मीराबाई जन्मोत्सव पर ब्रज रज उत्सव का आयोजन किया गया है। पीएम मोदी भी मीराबाई के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस सांसद हेमा मालिनी मीराबाई जन्मोत्सव पर अपनी प्रस्तुति भी देंगी। हेमा मालिनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी मथुरा में उनका प्रण पूरा करने आ रहे हैं। वह आज मीराबाई की जयंती पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी करेंगे।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाले पहले पीएम
प्रधानमंत्री मोदी श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हो गए हैं। पीएम करीब 4 घंटे मथुरा में ही रहेंगे। यूं तो पीएम मोदी पहले भी मथुरा आ चुके हैं लेकिन तब वह प्रधानमंत्री नहीं थे बल्कि गुजरात के मुख्यमंत्री थे। पीएम मोदी के मथुरा पहुंचने के साथ ही उनकी झलक पाने के लिए रास्ते से ही लोगों की भीड़ जमा होने लगी थी। 

पीएम की सुरक्षा में कड़े इंतजाम
मथुरा में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। बंदोबस्त ड्यूटी में 1500 पुलिसकर्मी तैनात हैं। मथुरा नगरी छावनी में तब्दील हो गई है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से मथुरा की सड़कों पर निगाह रखी जा रही है।

इससे पहले पीएम के स्वागत में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, जयवीर सिंह समेत मथुरा के कई विधायक और एमएलसी मौजूद थे।  

पढ़ें श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर राजस्थान में दिखा दिवाली जैसा नजारा, घंटों जारी रहा यह सिलसिला- Watch Video

पीएम मोदी ने की पूजा

 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

25 हजार रुपये के लिए दोस्त बना दुश्मन! पार्टी के बहाने बुलाकर रितिक की बेरहमी से हत्या
'बच्चों पर लाठियां, दोषियों पर चुप्पी'... NEET Protest पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा