लखनऊ में सीएम आवास के बाहर बम मिलने की सूचना! पुलिस एलर्ट, जानिए क्या है पूरा सच

Published : Feb 17, 2023, 05:27 PM ISTUpdated : Feb 17, 2023, 05:45 PM IST
Yogi Adityanath

सार

सीएम योगी के आवास के बाहर बम मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बम और बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया। हालांकि अधिकारियों के द्वारा इस सूचना को फर्जी बताया जा रहा है।

लखनऊ: सीएम आवास के पास बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंम मच गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा। वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि बम की फर्जी सूचना दी गई थी। हालांकि यह सूचना मिलने के बाद मौके पर सघनता से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

एलआईयू के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग को देर शाम सीएम आवास के पास बम होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आनन-फानन में अधिकारी हरकत में आए और चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस बीच एलआईयू के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी बम निरोधक दस्ते को भी दी गई। आनन-फानन में तमाम बड़े अधिकारियों ने भी मौके पर जाकर पड़ताल शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली मुख्यालय से ही यह सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी गई थी। सूचना में बताया गया था कि सीएम आवास के बाहर बम रखा गया है। इसी के बाद अधिकारियों ने पड़ताल शुरू की। 

जांच के दौरान नहीं मिली कोई भी संदिग्ध वस्तु

बताया जा रहा है कि इस सूचना के पीछे शरारती तत्व का हाथ था। सूचना मिलने के चंद मिनटों में ही मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं इस बीच सीएम आवास की सुरक्षा को और भी चाक चौबंद कर दिया गया है। वहीं मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि कंट्रोल रूम को फर्जी सूचना दी थी। कोई भी संदिग्ध वस्तु जांच में नहीं मिली है। सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस सक्रिय हुई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से सुरक्षा को लेकर पहले से ही अलर्ट थी। हालांकि इस सूचना के बाद अब आसपास के क्षेत्र में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के साथ यह सूचना कहां से मिली और इस शरारत के पीछे किसका हाथ था इसकी पड़ताल भी पुलिस टीम के द्वारा की जा रही है। 

मेरठ के ऐतिहासिक मंदिर में महाशिवरात्रि पर होगी ATS की पैनी नजर, ड्रोन और CCTV कैमरे की कड़ी निगरानी में होगा जलाभिषेक, देखें Photos

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी