7 फेरे, मंगलसूत्र और फिर विदाई में टूटा रिश्ता... दुल्हन की आवाज़ ने सबकुछ बदल दिया

Published : May 26, 2025, 02:53 PM IST
Prayagraj groom breaks off marriage at vidai

सार

Groom's family refusal: प्रयागराज में एक शादी विदाई के वक्त टूट गई। दुल्हन के रोने पर उसका तोतलापन सामने आया, जिसके बाद दूल्हे पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। पंचायत के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ दिया।

Prayagraj wedding cancelled: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक हैरान कर देने वाली शादी की खबर सामने आई है। शादी हुई, जयमाल और फेरे भी पूरे रीति-रिवाज़ से संपन्न हुए, लेकिन जैसे ही विदाई का वक्त आया, दुल्हन की रुलाई ने पूरा माहौल बदल दिया। उसकी आवाज सुनते ही दूल्हा और उसका परिवार शादी तोड़कर लौट गया।

घटना प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र की है। यहां एक युवती की शादी कौशांबी जिले के युवक से तय की गई थी। बारात शाही अंदाज़ में पहुंची, स्वागत सत्कार हुआ और जयमाल के साथ फेरे भी संपन्न हो गए। शादी में कोई कमी नहीं थी, लेकिन एक बात छुपी रह गई थी, और वो थी दुल्हन का तोतलापन।

दुल्हन के रोने पर सामने आया तोतलापन

रविवार सुबह जब विदाई का वक्त आया, दुल्हन दहाड़े मारकर रोने लगी। रोते समय उसकी तोतली आवाज सुनकर दूल्हा और उसका परिवार चौंक गया। उन्होंने तुरंत शादी को धोखा बताते हुए शादी से इनकार कर दिया और अगुवा को बुलाकर नाराजगी जाहिर की।

शादी जैसे बड़े कार्यक्रम के बाद विवाद बढ़ता देख दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठाई गई। पंचायत में दोनों परिवारों ने अपने-अपने पक्ष रखे। चर्चा के बाद यह निष्कर्ष निकला कि युवती का तोतलापन आगे चलकर उसके वैवाहिक जीवन में समस्या पैदा कर सकता है। ऐसे में रिश्ता वहीं खत्म करने का फैसला हुआ।

आपसी सहमति से टूटी शादी, लौट गई बारात

पंचायत के फैसले के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी को यहीं समाप्त करने का निर्णय लिया। जो उपहार और सामान एक-दूसरे को दिए गए थे, उन्हें भी वापस किया गया। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। इस घटना ने कई सामाजिक सवाल भी खड़े कर दिए हैं। क्या शादी से पहले ऐसी चीज़ों को खुलकर सामने नहीं लाना चाहिए? क्या तोतलापन जैसे मामलों को इतनी गंभीरता से लिया जाना चाहिए कि शादी ही टूट जाए?

लड़का-लड़की दोनों की भावनाओं पर चोट

एक तरफ लड़की को विदाई के समय ऐसा अपमान सहना पड़ा, वहीं लड़के पक्ष को भी विवाह जैसे गंभीर बंधन में खुद को ठगा महसूस हुआ। दोनों ही पक्षों की भावनाएं आहत हुईं, लेकिन सबक यही है कि पारदर्शिता हर रिश्ते की बुनियाद होती है।

यह भी पढ़ें: गोंडा बीजेपी नेता का वायरल वीडियो, महिला ने तोड़ी चुप्पी, सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP: नशे में धुत दूल्हा… दुल्हन बोली - गरीब से कर लूंगी शादी, इससे नहीं, सिखाया सबक
सीमा हैदर का SIR फॉर्म चर्चा में, प्रशासन भी हैरान… सचिन ने भरा या नहीं? सस्पेंस बरकरार