Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भीड़ थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सोमवार को भी महाकुंभ में स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद सभी रेलवे स्टेशनों पर इमरजेंसी प्लान लागू किया गया है।
06:25 PM (IST) Feb 17
महाकुंभ 2025 में सोमवार को 1.23 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक संगम में कुल 52.96 करोड़ लोगों ने पवित्र स्नान किया।
06:23 PM (IST) Feb 17
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीबी आनंद बोस
क्रिकेटर आरपी सिंह
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली
06:17 PM (IST) Feb 17
प्रयागराज नगर निगम में यहां एक अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव पारित किया है। महापौर गणेश केसरवानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज तीर्थों का राजा है और यहां का एक पौराणिक महत्व भी है। आज प्रयागराज की पावन धरती पर एक आध्यात्मिक ऊर्जा है। आज नगर निगम सदन प्रयागराज ने एक अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव पारित किया है। प्रयागराज में एक पैदल राम सेतु भी बनेगा।
05:51 PM (IST) Feb 17
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया सोमवार को महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में स्नान करना ये भारत वर्ष के लोगों और अपने स्वयं के लिए एक आस्था का केंद्र होता है। ये कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं है आस्था का विषय है।
05:48 PM (IST) Feb 17
महाकुंभ 2025: रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, मेला स्पेशल ट्रेनों के हैवी कंजेशन के कारण 7 ट्रेनें निरस्त की गई हैं।
ये ट्रेनें 18 से 20 फरवरी तक निरस्त रहेंगी
1. गाड़ी संख्या 54254/54253 लखनऊ प्रयागराज संगम लखनऊ
2. गाड़ी संख्या 54214/54213 जौनपुर प्रयागराज संगम जौनपुर
3. गाड़ी संख्या 54375/54376 प्रयाग संगम जौनपुर प्रयागराज संगम
4. गाड़ी संख्या 14202 रायबरेली जौनपुर इंटरसिटी
5. गाड़ी संख्या 54264 सुल्तानपुर वाराणसी पैसेंजर
ये ट्रेनें 17 से 20 फरवरी तक निरस्त
6. गाड़ी संख्या 14201 जौनपुर रायबरेली इंटरसिटी
7. गाड़ी संख्या 54263 वाराणसी सुल्तानपुर पैसेंजर
05:44 PM (IST) Feb 17
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, कुलदीप तिवारी ने बताया कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रयाग राज संगम स्टेशन 17 से 28 फरवरी रात्रि 12 :00 बजे तक आवागमन के लिए बंद रहेगा ।
04:46 PM (IST) Feb 17
महाकुंभ 2025 में आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। जिसकी वजह से शहर के कुछ क्षेत्रो में वाहनों को जाम से जूझना पड़ा।
04:01 PM (IST) Feb 17
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि हमारी मांग है कि कुंभ के स्नान का समय बढ़ाया जाए। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुंभ का आयोजन सम्राट हर्षवर्धन ने शुरू किया था, पर बीजेपी यह साबित करना चाहती है कि उन्होंने ही कुंभ शुरू किया था।
03:24 PM (IST) Feb 17
महाकुंभ 2025 में आज दोपहर 2 बजे तक 92 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
03:22 PM (IST) Feb 17
सपा नेता धर्मेंद्र यादव भी महाकुंभ 2025 में स्नान करने संगम पहुंचे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम हर बार स्नान करने आए हैं। 2001 में जब महाकुंभ का आयोजन हुआ था तब से अब तक जितने भी कुंभ हुए हैं सभी में मुझे दर्शन करने का सौभाग्य मिला।
02:21 PM (IST) Feb 17
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोदी तिवारी ने रेल मंत्री से नैतिकता के आधार इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि सरकारी रूप से कुंभ मेले में जाने वाले 18 यात्रियों की मौत हुई है। क्या मौजूदा मंत्री, रेल मंत्री की जगह डी-रेल मंत्री हो गए हैं? जितने हादसे इनके समय में हुए हैं उतने पहले कभी नहीं हुए।
01:20 PM (IST) Feb 17
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्यमियों के साथ संवाद में कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बन चुका है। इसके जरिए हम भारत की आस्था को दुनिया के सामने रखकर अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं।
12:34 PM (IST) Feb 17
महाकुंभ 2025 में सोमवार को 36वें दिन श्रद्धालुओं का आना जारी रहा और वे त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा सके। दुनिया के सबसे बड़े मानव समागम में अब तक 52 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
12:33 PM (IST) Feb 17
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। लोगों की धार्मिक भावना है, इसलिए किसी को जाने से रोका नहीं जा सकता। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है की मामले की जांच कराएंगे और इसमें रेलवे की कमी हुई तो उस पर कार्रवाई जरूर होगी।
12:27 PM (IST) Feb 17
महाकुंभ में आज यानी 17 फरवरी सोमवार को 10 बजे तक 58 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।
12:24 PM (IST) Feb 17
महाकुंभ में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सभी वीआईपी प्रोटोकॉल निरस्त कर दिए हैं, जो अगली सूचना तक बंद रहेंगे।
11:02 AM (IST) Feb 17
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ के बाद प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर इमरजेंसी प्लान लागू किया गया है। प्लेटफॉर्म पर लोगों की भीड़ इकट्ठा न हो, इसके लिए ऑन डिमांड ट्रेनों का ही संचालन किया जाएगा, रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।