देखिए प्रयागराज महाकुंभ में भीषण आग का वीडियो, फट से पा लिया गया काबू

देखिए प्रयागराज महाकुंभ में भीषण आग का वीडियो, फट से पा लिया गया काबू

Published : Jan 19, 2025, 05:09 PM ISTUpdated : Jan 19, 2025, 05:55 PM IST
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में भीषण आग लगने से हड़कंप। विवेकानंद सेवा समिति के टेंट से शुरू हुई आग ने 20-25 टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, प्रशासन ने आग पर काबू पा लिया है।

प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 5 में एक भयावह आग लग गई है, जिसने श्रद्धालुओं और प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। आग की शुरुआत विवेकानंद सेवा समिति के टेंट से हुई, जहां खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हुए और इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। यह हादसा शास्त्री पुल और रेलवे पुल के बीच के इलाके में हुआ, जहां आग ने देखते ही देखते 20 से 25 टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के तुरंत बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग के फैलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग के कारण टेंटों में रखे गैस सिलेंडर बार-बार ब्लास्ट हो रहे थे, जिससे आग की भयावहता और बढ़ गई। प्रशासन ने हालांकि बताया कि आग पर अब काबू पा लिया गया है, लेकिन इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और स्थिति को लेकर चिंतित न हों।

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!