महाकुंभ 2025: कैसे पहुंचे प्रयागराज, जानें ट्रेन-बस और फ्लाइट का पूरा रूट चार्ट

Published : Jan 06, 2025, 03:48 PM ISTUpdated : Jan 06, 2025, 03:49 PM IST
Mahakumbh 2025

सार

महाकुंभ 2025 प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के मद्देनजर, रेल, सड़क और हवाई मार्ग से प्रयागराज पहुँचने की पूरी जानकारी यहाँ दी गई है।

महाकुंभ नगर, प्रयागराज। महाकुंभ 2025 मेला, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन माना जाता है, वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ मेला एक धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा है, जो हर 12 साल में एक बार प्रयागराज के त्रिवेणी संगम (गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम) पर आयोजित होती है। इस बार 45 लाख से अधिक श्रद्धालु यहां पवित्र स्नान करेंगे और धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु भारत के विभिन्न हिस्सों और दुनिया भर से प्रयागराज पहुंचते हैं। इस लेख में हम आपको महाकुंभ 2025 में प्रयागराज तक पहुंचने और आयोजन का हिस्सा बनने के लिए सभी प्रकार की परिवहन सुविधाओं, व्यवस्थाओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

महाकुंभ प्रयागराज कैसे पहुंचे?

 1. रेल मार्ग: 

प्रयागराज के पास आठ प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं, जो विभिन्न राज्यों और शहरों से जुड़ते हैं?

  • प्रयागराज जंक्शन प्रयागराज रामबाग 
  • प्रयाग घाट नैनी जंक्शन
  • प्रयागराज छिवकी जंक्शन
  • दारागंज सूबेदारगंज बमरौली

रेलवे स्टेशन विशेष ट्रेन सेवाएं

 भारतीय रेलवे ने इस बार 3,000 विशेष ट्रेनें चलाई हैं, जबकि 10,000 नियमित ट्रेनों की भी व्यवस्था की गई है। कुल मिलाकर, 13,000 ट्रेनों के जरिए तीर्थयात्री आसानी से मेला क्षेत्र तक पहुंच सकेंगे।

यह भी पढ़ें-महाकुंभ 2025: नदी में बनाए गए चौराहे,प्लेटफार्म और फ्लोटिंग कंट्रोल स्टेशन!

2. सड़क मार्ग:

  •  प्रयागराज की सड़कें प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी हुई हैं। यहां आने के लिए सड़क मार्ग एक सुविधाजनक विकल्प है।
  • दिल्ली से प्रयागराज: एनएच 19, दूरी 700 किमी (लगभग 11 घंटे) 
  • लखनऊ से प्रयागराज: एनएच 30, दूरी 200 किमी (4-5 घंटे)
  •  वाराणसी से प्रयागराज: एनएच 19, दूरी 120 किमी (3 घंटे)
  •  कानपुर से प्रयागराज: 200 किमी (4-5 घंटे) पटना से प्रयागराज: 370 किमी (7-8 घंटे)

3. हवाई मार्ग: 

  • प्रयागराज का बमरौली एयरपोर्ट आयोजन स्थल से मात्र 22 किमी दूर है। 
  • अन्य नजदीकी एयरपोर्ट:वाराणसी (लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा)
  •  लखनऊ (चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीयहवाई अड्डा) इन एयरपोर्ट्स से आप सड़क या रेल मार्ग के जरिए प्रयागराज पहुंच सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें-महाकुंभ 2025: गजब का है इन नागा संन्यासी का हठ योग, आप भी हो जाएंगे हैरान!

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल