कौन है सीएम योगी का भरोसेमंद IAS, जिसके कंधों पर है महाकुंभ 2025 की ज़िम्मेदारी

Published : Jan 15, 2025, 02:04 PM IST

करोड़ों श्रद्धालुओं के महाकुंभ की कमान संभाल रहे IAS विजय किरण आनंद की प्रशासनिक क्षमता और अनुभव के बारे में जानें। 2025 के महाकुंभ को सफल बनाने में उनकी क्या भूमिका है?

PREV
17
महाकुंभ की भव्य शुरुआत

महाकुंभ प्रयागराज में भव्य तरीके से शुरू हो चुका है, जहां श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों में पहुंच चुकेहै। इस आयोजन की जिम्मेदारी आईएएस विजय किरण आनंद के कंधों पर है।

27
कौन हैं IAS विजय किरण आनंद?

विजय किरण आनंद 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की डिग्री भी प्राप्त की है, जो उन्हें एक अलग पहचान दिलाती है।

37
IAS विजय किरण आनंद का प्रशासनिक अनुभव

विजय किरण आनंद ने कई जिलों में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने मैनपुरी, उन्नाव, वाराणसी जैसे जिलों में विकास कार्य किए हैं।

47
महाकुंभ में पहले भी भूमिका निभाई

विजय किरण आनंद ने 2017 और 2019 में माघ मेले और अर्द्ध कुंभ मेले में मेलाधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिससे उनकी प्रशासनिक क्षमता को और भी मान्यता मिली।

57
महाकुंभ 2025 के लिए तैयारियां

महाकुंभ 2025 के लिए विजय किरण आनंद ने सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का सही तरीके से निरीक्षण किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई नए उपाय भी किए हैं।

67
सफल बना रहे आयोजन!

विजय किरण आनंद के कुशल नेतृत्व में महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन की उम्मीदें अधिक हैं। उनके अनुभव और प्रशासनिक कौशल ने इस विशाल आयोजन को सुचारू रूप से चलाने में मदद की है।

77
आईएएस विजय किरण आनंद का समर्पण और नेतृत्व

विजय किरण आनंद के नेतृत्व में प्रशासन ने महाकुंभ 2025 के लिए जो समर्पण और प्रयास किए हैं, वह प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके लिए यह महाकुंभ सिर्फ एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि यह एक मिशन की तरह है, जो उन्होंने पूरी मेहनत और ईमानदारी से पूरा किया है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories