जेपी नड्डा का कुंभ में आस्था की डुबकी, सीएम योगी संग किया संगम स्नान

Published : Feb 23, 2025, 12:48 PM IST
JP Nadda

सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवार संग कुंभ में डुबकी लगाई। सीएम योगी और अन्य नेताओं के साथ संगम स्नान किया और गंगा मइया की पूजा-अर्चना की। हनुमान मंदिर और अक्षयवट के भी दर्शन किए।

महाकुम्भ नगर, 22 फरवरी। पवित्र त्रिवेणी संगम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सपरिवार आस्था की डुबकी लगाई। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' और सतुआ बाबा संग भी संगम स्नान किया। वहीं नड्डा परिवार ने गंगा मइया को चुनरी अर्पित करके लोककल्याण की कामना भी की।

जेपी नड्डा परिवार समेत शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां महाकुम्भ नगर के त्रिवेणी संकुल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत सभी नेतागण अरैल घाट से फ्लोटिंग जेटी के जरिए संगम पहुंचे। यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अपने परिवार के साथ साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले भाजपा नेताओं संग सामूहिक रूप से संगम स्नान किया, तदोपरांत पत्नी एवं परिजनों संग विधि-विधान से संगम में पावन डुबकी लगाई। इस दौरान संगम स्नान करने पहुंची जनता ने भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जय श्रीराम और गंगा मइया की जय के जयघोष से अभिवावदन किया।

स्नानोपरांत नड्डा परिवार, सीएम योगी और बीजेपी के अन्य नेताओं ने विधि-विधान के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता के कल्याण की कामना की। यहां से सभी नेतागण बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां लेटे हनुमान जी की साविधि पूजा-अर्चना की। वहीं इसके बाद सभी ने अक्षयवट के भी दर्शन-पूजन किये।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल