
Public Holiday On 26th January: साल 2025 का दूसरा महीना शुरू हो चुका है। यह महीना कई मायनों में बेहद खास है। फरवरी के पहले सप्ताह की शुरुआत महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ हुई। 1 फरवरी को केंद्र सरकार ने आम बजट पेश किया, जो देश की आर्थिक दिशा तय करेगा। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव भी संपन्न हो गए है। मौसम की बात करें तो फरवरी का महीना अपने सुहावने अंदाज के लिए जाना जाता है। हल्की गुलाबी ठंड के साथ खिली-खिली धूप सुकून भरे पलों का अहसास कराती है। ऐसे में लोग इस मौसम का भरपूर आनंद उठाना चाहते हैं।
यह महीना प्रेम और रोमांस के लिए भी खास होता है, क्योंकि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह दिन प्यार, रिश्तों और आपसी जुड़ाव का उत्सव है, जिसे दुनियाभर में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इसके अलावा, महाकुंभ के शाही स्नान भी इस महीने को पावन और आध्यात्मिक बना रहे हैं। लाखों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए इकट्ठा होते हैं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो जाता है। इन सभी खास पलों को खुलकर जीने और इंजॉय करने के लिए एक चीज जरूरी है और वो है छुट्टी। इस महीने आपको 26 फरवरी को छुट्टी मिलेगी।
यह भी पढ़ें: ममता कुलकर्णी का सन्यास से यू-टर्न? महामंडलेश्वर पद त्यागा!
26 फरवरी यानी बुधवार को महाशिवरात्रि के कारण अधिकतर स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। इस दौरान सरकारी दफ्तर और बैंक भी बंद रहेंगे। अगर आप एक दिन की छुट्टी में कहीं आस-पास घूम कर आना चाहते हैं तो आप इस छुट्टी में कहीं जा सकते हैं। इसके अलावा आप घर पर बैठकर अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।