
UP Weather 10 to 14th February: उत्तर प्रदेश में अब ठंड खत्म होने के कगार पर है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फरवरी के दूसरे हफ्ते तक तापमान में और वृद्धि हो सकती है। प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक बारिश, शीतलहर और बादलों को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर तक कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों के भीतर तापमान 2℃ से 3℃ तक बढ़ सकता है। इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है, जिससे तापमान में अस्थायी वृद्धि देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान: 28℃ से 30℃ के बीच रहने की संभावना। न्यूनतम तापमान: 10℃ से 15℃ के बीच रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ घूमने आयी थी विदेशी महिला, पुलिस स्टेशन में फूट-फूटकर रोने लगी, कहा...
मौसम में बदलाव के बावजूद कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन कोहरे और तापमान में संभावित गिरावट को देखते हुए सतर्कता बरतना जरूरी होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 14 फरवरी तक यूपी में मौसम साफ रहेगा। दिन-रात के तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले दिन ठंड धीरे-धीरे कम होती जाएगी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।