खेत में काम कर रहा था किसान, अचानक कुछ दूर पर नजर पड़ी तो भाग खड़ा हुआ

Published : Jan 12, 2024, 11:49 AM IST
python

सार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में खेत में काम कर किसान को अचानक भारी भरकम अजगर नजर आया तो उसके होश उड़ गए। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।  

बांदा। प्रदेश के बांदा जिले में एक किसान ने खेत में ऐसा कुछ देखा कि उसके होश ही उड़ गए। किसान अपने खेत में काम कर रहा था कि बगल के खेत में उसे कुछ अजीब से आवाज सुनाई दी। जब उसने पास जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए और वह भाग खड़ा हुआ। 

खेत में रेंगता दिखा भारीभरकम अजगर
खेत में काम कर रहे किसान को मिट्टी पर ही रेंगता हुआ एक भारी भरकम अजगर दिखाई दिया। वह तेजी से खेत की तरफ से उसकी ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था लेकिन किसान वहां से भाग निकला। उसने शोर मचाया तो वहां पर बाकी किसानों की भी भीड़ लग गई। 

पढ़ें स्कूल बिल्डिंग के पास निकला 6 फीट लंबा अजगर, देखते ही देखते निगल गया सियार

खेत में जुटी ग्रामीणों की भीड़
खेत में अजगर निकलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद तो खेत में अजगर देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग मोबाइल से अजगर की फोटो लेने के साथ वीडियो बनाने लगे। हालांकि गांव के वरिष्ठ लोगों ने सभी को वहां से हटाया। ग्रामीणों के शोर शराबे के कारण अजगर भी छिपने के लिए एक मिट्टी के ढेर के अंदर चला गया। वन विभाग की टीम आने तक ग्रामीण अजगर पर नजर बनाए रखे थे ताकि रेस्क्यू करना आसान होता। 

वन विभाग को दी जानकारी 
खेत में अजगर मिलने पर मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। इसपर वन विभाग की टीम अजगर को रेस्क्यू करने के लिए गांव पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया और फिर एक जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।  

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी