तो इस Plan को लेकर राहुल गांधी जा रहे रायबरेली-अमेठी!

Published : Apr 29, 2025, 11:12 AM IST
'Stand Together, Stand United & Fight': Rahul Gandhi on Pahalgam Attack

सार

Rahul Gandhi in Raebareli-amethi: राहुल गांधी आज रायबरेली में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उद्घाटन, जनसभा और संगठन समीक्षा के साथ वो विपक्ष को संदेश भी देंगे। क्या यह 2024 का विस्तार है या 2029 की तैयारी?

Rahul Gandhi in Raebareli Today: चुनावी गर्मी के बीच रायबरेली की सियासी फिजाओं में फिर से हलचल है। गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाले इस संसदीय क्षेत्र में आज राहुल गांधी खुद उतरेंगे। लेकिन यह महज एक दौरा नहीं, बल्कि एक रणनीतिक अभियान है,जिसमें उद्घाटन, जनसभा, संगठन समीक्षा और विपक्ष को सीधा संदेश सब कुछ शामिल है। क्या यह 2029 की बुनियाद है या 2024 का विस्तार? राजनीति के जानकार इसे बहुत करीब से देख रहे हैं।

रायबरेली में राहुल गांधी का दिनभर का कार्यक्रम

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज (29 अप्रैल) रायबरेली के दौरे पर हैं। सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे रायबरेली रवाना हुए, जहां वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। एजेंसी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी 30 अप्रैल को अमेठी भी जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल ने जानकारी दी कि पहले दिन कुंदनगंज में मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट और एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

सम्मान, संवाद और समीक्षा, तीन मोर्चों पर एक्टिव

राहुल गांधी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और सिविल लाइंस में दिशा बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में अधिकारियों से रायबरेली के विकास कार्यों और अन्य योजनाओं पर मंथन करेंगे। इसके बाद वह रेल कोच फैक्ट्री, लालगंज का निरीक्षण करेंगे। डलमऊ के मुराई बाग में सरेनी विधानसभा के कांग्रेस बूथ अध्यक्षों से संवाद करके संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात करेंगे।

अमेठी का दौरा: पुराने गढ़ में नई जान

30 अप्रैल को राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह अमेठी में स्थित गन फैक्ट्री और इंडो-रशियन रायफल्स कोरवा का दौरा करेंगे। मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी के ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन और इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण भी उनके कार्यक्रम का हिस्सा है। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद

राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले के तमाम संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात है। प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के आदेश दिए हैं।

चुनाव के बाद लगातार एक्टिव हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद लगातार अपने संसदीय क्षेत्र और पुराने गढ़ अमेठी में सक्रिय नजर आ रहे हैं। इससे पहले 20 फरवरी को भी वह रायबरेली के दौरे पर आए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके दौरे को लेकर खासा उत्साह है। गौरतलब है कि राहुल गांधी 2004 से 2019 तक अमेठी के सांसद रहे, लेकिन 2019 में स्मृति ईरानी से हार गए थे। 2024 में कांग्रेस ने यहां से किशोरी लाल को मैदान में उतारा, जो विजयी रहे।

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ का नया एक्सप्रेसवे बदलेगा यूपी की तस्वीर!

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की बड़ी सफलता: लखनऊ नंबर-1, UP में रिकॉर्ड 3 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन पूरे
1 को फांसी..9 को उम्रकैद, क्या है बहराइच का वो खतरनाक केस? कोर्ट ने सुनाया फैसला