चलती ट्रेन में लखनऊ से कानपुर तक रेलवे स्टाफ की पिटाई, वजह और अंजाम दोनों खौफनाक

Published : Sep 13, 2024, 01:21 PM IST
railway employe

सार

उत्तर प्रदेश में हमसफर एक्सप्रेस में एक रेलवे कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसने ट्रेन में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद गुस्साए यात्रियों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।

यूपी न्यूज। उत्तर प्रदेश से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बीते बुधवार को बरौनी से नई दिल्ली जा रही 02563 हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन पर यात्रियों ने प्रशांत कुमार (34) नाम के रेलवे कर्मचारी को लखनऊ से कानपुर जाने के दौरान इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। मृतक बिहार के मुजफ्फर का रहने वाला था। जो ग्रुप डी में काम करता था। उसके मौत के पीछे की वजह भी सामने आ गई है। बताया जा रहा की मृतक ने चलती ट्रेन में एक 11 साल की लड़की के साथ छेड़खानी की थी। इसी चक्कर में लोगों ने उसकी जबरदस्त धुनाई कर दी।

बता दें कि परिजनों को जैसी ही पता चला कि उसकी बच्ची के साथ छेड़छाड़ किया गया है। उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी और ताबातोड़ तरीके से आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। बाद में कानपुर स्टेशन में पुलिस वाले ने गिरफ्तार कर लिया। जहां थाना पहुंचने के क्रम में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अधिकारियों ने व्यक्ति को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले पर पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की के मां ने बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा मृतक के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

बिहार के सीवान की रहने वाली थी लड़की

बता दें कि बच्ची का परिवार हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन पर बिहार के सीवान से चढ़ा था। मंगलवार की रात को 11:30 बजे के करीब AC बोगी में आरोपी प्रशांत कुमार आया। उसने देखा कि बच्ची अकेली है और उसे अपने सीट पर ले गया। जहां उसने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। इस पर बच्ची रोने लगी और पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दे दी।

ये भी पढ़ें: समोसे में आलू की जगह निकली मेढ़क की टांग, उड़ गए होश, देखें वायरल वीडियो

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल