21 मार्च को प्रदेश में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Published : Mar 20, 2025, 01:57 PM IST
Rain Alert In Uttar Pradesh

सार

Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

Rain Alert: उत्तर प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। दोनों ही संभागों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हिमालयी क्षेत्र में बने नए सिस्टम के कारण पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

21 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहेंगे और बारिश व वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। 22 मार्च को पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है, जिसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक ने मीडिया चैनल को बताया कि अगले 24 घंटों में यूपी के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Kanpur में जर्मन शेफर्ड का कहर! 91 साल की बुजुर्ग महिला को नोच-नोचकर मार डाला

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। बता दें कि आज मथुरा, प्रयागराज, आगरा, वाराणसी, कानपुर, सहारनपुर, मेरठ, मिर्जापुर, शामली, बलिया, अलीगढ़, सोनभद्र, जौनपुर, गाजियाबाद, चंदौली, फतेहपुर, गाजीपुर और कौशांबी, हापुड़, मऊ, हाथरस, प्रतापगढ़, सहित आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। 21 और 22 मार्च को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: यूपी में फार्मा सेक्टर को बूस्ट, योगी सरकार ने 17 कंपनियों को दिया LOC, निवेश से बढ़ेगा रोजगार
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बसने जा रहा है ‘New UP’! 46,660 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर