राजनाथ सिंह ने की CM योगी की तारीफ, कहा- यूपी अब विकास और निवेश का केंद्र बन चुका है

Published : Oct 18, 2025, 06:58 PM IST
rajnath singh praises yogi adityanath

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल फ्लैग ऑफ और पीटीसी इंडस्ट्रीज कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। कहा कि यूपी में लॉ एंड ऑर्डर, निवेश और उद्योग में ऐतिहासिक सुधार हुआ है।

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों — ब्रह्मोस मिसाइलों के पहले बैच के फ्लैग ऑफ और पीटीसी इंडस्ट्रीज के भ्रमण — के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व और विकासशील नीतियों ने उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी है। प्रदेश की पहचान अब निवेश, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में लगातार ऊंचाइयों को छू रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर में ऐतिहासिक सुधार हुआ है और यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

CM योगी के नेतृत्व में लौट आया भरोसा और सुरक्षा का माहौल

ब्रह्मोस मिसाइल फ्लैग ऑफ समारोह के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मैं विशेष आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने ब्रह्मोस परियोजना को हर संभव सहयोग दिया और इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

रक्षा मंत्री ने याद दिलाया कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अव्यवस्थित लॉ एंड ऑर्डर से की जाती थी। लोग असुरक्षित महसूस करते थे और निवेशक राज्य में आने से डरते थे। उन्होंने कहा

आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मजबूत नेतृत्व और नीतिगत निर्णयों ने प्रदेश में विश्वास का माहौल लौटाया है।

राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस फैसिलिटी को न सिर्फ भारतीय सेनाओं की शक्ति का प्रतीक बताया, बल्कि कहा कि यह बताता है कि उत्तर प्रदेश अब किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने इस फैसिलिटी की स्थापना में मुख्यमंत्री योगी के योगदान की खुलकर सराहना की।

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्रांति का नया दौर

पीटीसी इंडस्ट्रीज के भ्रमण और टाइटेनियम व सुपर एलॉय प्लांट के शुभारंभ के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि करीब 8-10 साल पहले यह सोचना भी कठिन था कि उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा

मुख्यमंत्री योगी जी ने जो माहौल और सुविधाएं तैयार की हैं, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उनकी इंडस्ट्री-फ्रेंडली पॉलिसी ने प्रदेश को निवेश का पसंदीदा गंतव्य बना दिया है।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि आज जब कोई पूछता है कि देश में सबसे अच्छा लॉ एंड ऑर्डर कहां है, तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश का नाम आता है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का परिणाम है।

राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कहा

उत्तर प्रदेश अब पहले जैसा नहीं रहा। यह बदलाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच, दृढ़ता और प्रतिबद्धता का परिणाम है।

योगी आदित्यनाथ की विकास की नई सोच और निवेशक-हितैषी दृष्टिकोण

राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अंदर विकास की नई सोच और काम करने की अद्भुत ऊर्जा है। उनके अंदर विकास के लिए “तड़पन” और “अकुलाहट” साफ दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के प्रयासों से देश और विदेश के निवेशक उत्तर प्रदेश में आकर फैक्ट्रियां, आईटी हब्स और रिसर्च सेंटर स्थापित कर रहे हैं। आज लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गोरखपुर और बनारस जैसे शहरों में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और बढ़ते निवेश का माहौल योगी आदित्यनाथ के मजबूत नेतृत्व का नतीजा है। उन्होंने याद किया कि जब उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट हुई थी, तो निवेशकों के उत्साह से साफ था कि उत्तर प्रदेश अब देश का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि इसी विश्वास और अनुकूल माहौल का असर है कि पीटीसी इंडस्ट्रीज ने अपना बड़ा प्रोजेक्ट लखनऊ में स्थापित करने का फैसला किया।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और प्रगतिशील उत्तर प्रदेश

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न केवल कानून व्यवस्था सुधारी, बल्कि निवेश, उद्योग और रोजगार को एक साथ आगे बढ़ाने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत मिशन का सबसे मजबूत स्तंभ बन चुका है और आने वाले वर्षों में यह डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और हाई-टेक इंडस्ट्रीज का वैश्विक केंद्र बनेगा।

यह भी पढ़ें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया PTC इंडस्ट्रीज के टाइटेनियम और सुपर एलॉय प्लांट का लोकार्पण, UP बना आत्मनिर्भर भारत की नई ताकत

CM योगी इस खास जगह सेलिब्रेट करेंगे दिवाली, इन लोगों को देंगे खास तोहफे

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में 45°C पारा के साथ भीषण लू जारी, जानिए लखनऊ-कानपुर समेत अपने शहर का हाल
Gorakhpur Shamli Expressway: बरेली के 53 गांवों की बदलेगी किस्मत, जमीन अधिग्रहण शुरू