राणा सांगा की यशगाथा इतिहास का स्वर्णिम अध्याय : योगी आदित्यनाथ

Published : Apr 12, 2025, 05:47 PM IST
CM  yogi adityanath

सार

सीएम योगी ने राणा सांगा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राणा सांगा के शौर्य, राष्ट्रभक्ति और धर्मरक्षा के प्रति समर्पण को याद किया।

लखनऊ, 12 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परम प्रतापी राणा सांगा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संदेश में राणा सांगा के शौर्य, राष्ट्रभक्ति और धर्मरक्षा के लिए उनके समर्पण को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने लिखा, "धर्मरक्षा हेतु समर्पित रहे परम प्रतापी राणा सांगा जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन! राष्ट्रभक्ति और त्याग की प्रतीक उनकी यशगाथा इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका शौर्य युगों-युगों तक भारतभूमि को स्वाभिमान से सिंचित करता रहेगा।" सीएम योगी आदित्यनाथ ने राणा सांगा के जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान को भारतीय इतिहास का गौरवपूर्ण हिस्सा करार दिया। उनके इस संदेश को सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना मिल रही है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल