राष्ट्र प्रेरणा स्थल से अटल जयंती पर सीएम योगी का संदेश- महापुरुषों की विरासत से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण

Published : Dec 25, 2025, 07:14 PM IST
Rashtra Prerna Sthal Inauguration lucknow CM Yogi Adityanath speech atal jayanti

सार

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम योगी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल जी की विरासत से आज आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। पीएम मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया।

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर गुरुवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत ने भारत को नई दिशा और नई दृष्टि दी है। सीएम योगी ने कहा कि आज इन महापुरुषों के सपने साकार हो रहे हैं, जिसे देखकर हर भारतवासी गर्व और प्रसन्नता महसूस कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिमाओं और डिजिटल म्यूजियम का लोकार्पण किया

कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 65-65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं और डिजिटल म्यूजियम का लोकार्पण किया। यह स्थल राष्ट्र निर्माण की विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।

एक विधान, एक निशान, एक प्रधान का संकल्प हुआ साकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत में एक विधान, एक निशान और एक प्रधान का उद्घोष किया था। आज यह संकल्प पूरी तरह साकार हो चुका है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत भी आज साकार होता दिख रहा है, जहां अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। बीते 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलकर सामान्य नागरिक के रूप में जीवन जी रहे हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने वाले, श्रद्धेय अटल जी के सुशासन को आगे बढ़ाने वाले और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से लखनऊ को राष्ट्र प्रेरणा स्थल की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि आज जो आत्मनिर्भर और विकसित भारत दिखाई दे रहा है, उसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेरणा और मार्गदर्शन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

अटल जी का उद्घोष: अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा

सीएम योगी ने कहा कि यह वर्ष अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी महोत्सव का वर्ष है। अटल जी का कथन— “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” केवल एक पंक्ति नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर उनका अडिग विश्वास और दृढ़ संकल्प था। उन्होंने कहा कि अटल जी ने कवि, पत्रकार, राष्ट्रवादी विचारक और दूरदर्शी नेता के रूप में देश को जो विजन दिया, वह आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास और विरासत के रूप में साकार हो रहा है।

महामना मदन मोहन मालवीय और महाराजा बिजली पासी को किया नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर महामना पं. मदन मोहन मालवीय को भी उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने कहा कि मालवीय जी महान स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद् थे, जिन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। उन्हें भारत रत्न देकर उनकी सेवाओं का सम्मान किया गया। सीएम योगी ने महाराजा बिजली पासी को भी नमन किया और कहा कि उनके साहस और राष्ट्रभक्ति से हर भारतीय को प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में ये प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

इस अवसर पर रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashtra Prerna Sthal Inauguration: पीएम मोदी ने अटल जी की सुशासन विरासत का किया स्मरण
काशी की कौन हैं वो 3 हस्ती, 2025 में दुनिया को कहा अलविदा, PM मोदी भी इनके मुरीद