
Public holiday On 14th February: फरवरी महीने की शुरुआत मां सरस्वती के आगमन के साथ हो रही है। 2 फरवरी को सरस्वती पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बुद्धिमत्ता की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। नए साल के दूसरे महीने में प्रवेश करने के साथ ही त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में बच्चे हों या कामकाजी लोग, सभी को छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महीने 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सारे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
14 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार है। इस दिन यूपी के सारे स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। फाल्गुन माह में आने वाले महाशिवरात्रि को खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि व्रत रखने वाली लड़कियों को उनका मनचाहा वर मिलता है। जिन महिलाओं का विवाह हो चुका है उनके पति का स्वास्थ्य और जीवन हमेशा अच्छा रहता है।
एक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन को उनके दिव्य मिलन के उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि सृजन और संहार, पुरुष और प्रकृति, शक्ति और स्थिरता का संतुलन संसार के संचालन के लिए आवश्यक है।
2025 में 14 अवकाश शनिवार और रविवार को पड़ रहे हैं, ऐसे में कुछ छुट्टियों का लाभ ऑफिस वालों और स्कूली बच्चों को नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा सरकार ने राष्ट्रीय पर्व जैसे 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस ), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) पर सामान्य अवकाश रखने की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद दुर्लभ राजयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा धन
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।