12 दिनों के अंदर शामली में मिली महिला की दूसरी लाश, पुलिस की टेंशन के साथ बढ़ी कई मुश्किलें

Published : Apr 01, 2023, 12:41 PM IST
Shamli

सार

यूपी के जिले शामली में लड़की की दूसरी लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की टेंशन के साथ कई सारी बढ़ी मुश्किलें बढ़ चकी है।

शामली: उत्तर प्रदेश के जिले शामली में लड़कियों की लाशें मिलने का सिलसिला बंद नहीं हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि 12 दिनों के अंदर ही यहां पर दूसरी लड़की की लाश मिली है। इस वजह से पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ गई है क्योंकि पहली लाश को लेकर खुलासा नहीं हुआ था कि दूसरा मामला फिर सामने आ गया है। पुलिस के सामने चुनौती है कि 12 दिन में दो लड़कियों की लाश को लेकर खुलासा करना है।

जंगलों में किसानों ने कुएं के पास देखा शव

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बाबरी क्षेत्र में एक कुएं से एक अज्ञात लड़की की लाश मिली है। इससे पहले थाना भवन इलाके के जंगलों में एक बोरे से अज्ञात लड़की की लाश बरामद हुई थी। इतना ही नहीं दोनों मामले से पहले भी कई शव शहर में मिल चुके है, जिनकी आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसा बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा गांव के जंगलों में किसानों ने एक कुएं के पास आवारा जानवरों का जमावड़ा देखा तो उन्होंने कुएं के पास जाकर देखा तो उसके अंदर महिला का शव पड़ा हुआ था।

फॉरेंसिक यूनिट को बुलाकर की जा रही पड़ताल

शव की सूचना तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस को दी। कुएं में लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आस-पास के गांवों से भी लोग इकट्ठा हो गए और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 20-25 साल प्रतीत हो रही है। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस मामले को लेकर एसपी अभिषेक का कहना है कि फॉरेंसिक यूनिट को बुलाकर जांच पड़ताल की गई है। मृतका के शरीर पर कुछ निशान है लेकिन शव परीक्षण के बाद ही पूरा सच सामने आ पाएगा। फिलहाल प्राथमिक तौर पर हत्या के बाद शव को कुएं में छिपाने का अंदेशा जताया जा रहा है। इससे पहले 19 मार्च को थाना भवन क्षेत्र में एक बोरे से अज्ञात लड़की की लाश बरामद हुई।

प्रयागराज कोर्ट में पूर्व विधायक अशरफ की होगी पेशी, जानें उमेशपाल हत्याकांड मामले को लेकर पुलिस क्या रखेगी मांग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में 45°C पारा के साथ भीषण लू जारी, जानिए लखनऊ-कानपुर समेत अपने शहर का हाल
Gorakhpur Shamli Expressway: बरेली के 53 गांवों की बदलेगी किस्मत, जमीन अधिग्रहण शुरू