शामली: खड़े डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, शादी से वापस आ रहे 3 दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत, 2 घायल

Published : Feb 23, 2023, 12:32 PM IST
Shamli Accident

सार

यूपी के शामली में तेज रफ्तार कार की टक्कर सड़क पर खड़े डंपर से हो गई। इस हादसे में 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

पंकज कुमार

शामली: यूपी के शामली जनपद में रफ्तार का कहर देखने को मिला यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर डंपर से हो गई। इससे कार में सवार 5 लोगों में से 3 की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को इलाज के लिए मेरठ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोग शादी समारोह से वापस आ रहे थे, इसी बीच यह दुर्घटना हुई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसी के साथ हादसे का शिकार लोगों के परिजनों को सूचना भी दे दी गई है।

शादी समारोह से वापस आने के दौरान हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा कैराना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ऊंचा गांव के पास में हुआ। जहां पर कांधला के रहने वाले 5 दोस्त किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे। हादसा उस दौरान हुआ जब आदिल राणा, सोएब, सादिक राणा, समीर व समीर वैगनआर कार से शादी समारोह से वापस जा रहा थे। अल सुबह जैसे ही इन युवको की तेज रफ्तार कार ऊंचा गांव के पास में पहुंची तो उसकी टक्कर सड़क के किनारे खड़े डंपर से हो गई। डंपर में घुसते ही कार के परखच्चे उड़े गए।

घायलों का इलाज जारी, तेज रफ्तार बताई जा रही हादसे की वजह

हादसे के बाद कार में सवार आदिल राणा, सोएब और सादिक राणा मौत मौके पर ही हो गई। इस बीच स्थानीय लोगों और पुलिस ने समीर नाम के दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। इसी के साथ पुलिस ने मृतक युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर सभी युवकों के परिजनों को जानकारी दे दी गई। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है। हालांकि मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस आगे की जांच में लगी हुई है।

'साहब! नहीं खरीद सकता दूध इसलिए बेच रहा हूं बच्ची' पिता की मजबूरी सुनकर डॉक्टर भी हुए हैरान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Greater Noida Family Death: नूडल्स खाने के बाद 3 बच्चों समेत 5 की मौत, क्या हुआ?
UP Viral Love Story: 75 साल के दूल्हे और 30 साल की दुल्हन! यूपी की इस लव स्टोरी ने इंटरनेट पर मचाई हलचल