Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, ऐसा केस शायद आपने कभी देखा और सुना होगा। यहां एक पालतू डॉगी की बीमारी से दो बहनों इतना डिप्रेश हो गईं कि उन्होंने सुसाइड कर लिया।
कुत्ते को तो वैसे कई लोग पालते हैं, क्योंकि वह इंसानों का सबसे वफादार जानवर होता है। लेकिन सोचिए कोई डॉग से इतना प्यार भी कर सकता है कि उसकी वजह से अपनी जान दे दे। ऐसा ही एक दुखद मामला उत्तर प्रदेश की लखनऊ से सामने आया है। जहां दो बहनों ने अपने पालतू कुत्ते के दुख की वजह से उसके वियोग में अपनी जान दे दी।
(प्रतीकात्मक फोटो)
25
लखनऊ का अजब-गजब मामला
दरअसल, यह अजीबो-गरीब मामला लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली दो सगी बहनें राधा (24) और जिया (22) ने एक साथ जहर पीकर सुसाइड कर लिया। वजह यह थी कि उनका टोनी नाम का जर्मन शेफर्ड की बीमार रहने लगा था। जिसके बाद दोनों बहनें उदास रहने लगी थीं, उनको लगा कि वह अब वह भी चला गया तो वो उसके बिना क्या करेंगी, जिसके कारण यह कदम उठा लिया।
(प्रतीकात्मक फोटो)
35
भाई की मौत और बीमार पिता ने उनको तोड़ दिया था
बताया जाता है कि कुत्ता उनके लिए परिवार की सदस्य की तरह था। क्योंकि पिता छह महीने से गंभीर रूप से बीमार हैं, वहीं छोटे भाई की ब्रेन हेमरेज से पहले ही मौत हो चुकी है। इतने भारी दुखों के बाद वह डिप्रेशन में जाने लगी थीं। पिता के इलाज की जिम्मेदारी उनके ऊपर थी। लेकिन उन्होंने जर्मन शेफर्ड को पाला और धीरे धीरे वह संभलने लगी। इसी कुत्ते की वजह से उनकी सारी टेंशन दूर हो जाती थी।
(प्रतीकात्मक फोटो)
45
दोनों बहनों को टोनी का दर्द देखा नहीं जा रहा था
एक दिन उनके डॉग की अचानक तबीयत बिगड़ी तो उन्होंने उसका इलाज कराया, लेकिन उसकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हो रहा था। उसने खाना-पीना तक बंद कर दिया था। दोनों बहनों को टोनी का दर्द देखा नहीं जा रहा था। अब दोनों बहनों को लगने लगा कि हमें जो कुत्ता थोड़ी बहुत खुशी दे रहा था, अब वह भी हमें छोड़कर चला जाएगा तो हम अब जीकर क्या करेंगे। वह इस कदर डिप्रेशन में आ गईं कि उन्होंने एक साथ फिनाएल पीकर सुसाइड कर लिया।
(प्रतीकात्मक फोटो)
55
मां को कहे आखिरी शब्द आपको रूला देंगे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बहनों को जब जहर पीने के बाद पीड़ा होने लगी और वह तड़पने लगी तो उन्होंने मां से कहा-मम्मी हम दोनों ने फिलाइल पी लिया है। हमारे बाद टोनी को घर से मत निकालना, उसका इलाज कराते रहना, हम उसको इस हालत में नहीं देख सकते हैं।
(प्रतीकात्मक फोटो)
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।