मना करने के बाद भी रात को बहन कर रही थी ऐसा काम, भाई ने मारी गोली, देख कर दंग रह गई मां

मना करने के बाद भी जब बहन ने भाई की नहीं सुनी और वह रात को कमरे के अंदर फिर वही काम करने लगी, जिससे भाई को एतराज था। तो भाई ने उसे गोली मार दी।

subodh kumar | Published : Dec 11, 2023 10:44 AM IST

सहारनपुर. उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। एक लड़की रात होते ही रोज वह काम करने लगती थी। जो उसके भाई को बिल्कुल पसंद नहीं था। ऐसे में एक ​रात जब भाई के मना करने के बाद भी बहन नहीं मानी तो उसने अपनी ही बहन के सिर में गोली मार दी। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये था पूरा मामला

मामला यूपी के सहारनपुर जिले का है। एक लड़की रोज रात को किसी के साथ मोबाइल से चैटिंग करती थी। ये बात उसके भाई को अच्छी नहीं लगती थी। उसने अपनी बहन से इस तरह मोबाइल पर रात रात भर चैटिंग करने के लिए कई बार मना किया था। लेकिन वह नहीं मानी। ऐसे में एक दिन अचानक उसके भाई ने पहले बहन से मना किया। तो वह कुछ देर तो मोबाइल से चैटिंग नहीं की। लेकिन जैसे ही भाई का ध्यान हटा, वह फिर से मोबाइल चलाने लगी। ऐसे में गुस्से में आकर भाई ने अपनी ही बहन के सिर पर बंदूक से गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

पहले हुई बहस फिर चलाई गोली

सहारनपुर के शेखापुर कदीम में मुस्कान, उसका भाई और मां रहते हैं। घर पर मुस्कार मोबाइल चला रही थी। भाई को उसके द्वारा की जा रही चैटिंग के बारे में पता था। इसलिए वह उसे मना कर रहा था। लेकिन वह नहीं मानी तो पहले मुस्कान और उसके भाई आदित्य के बीच जमकर बहस हुई। लेकिन इसके बाद भी उसकी बहन नहीं मानी तो भाई ने पिस्टल निकाल कर बहन के सिर में गोली मार दी।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर तलाश जारी

घटना को अंजाम देने के बाद भाई फरार हो गया। मां अपनी बेटी को लोगों की सहायता से लेकर अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी भाई की तलाश शुरू कर दी।

 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Lok Sabha Speaker : कौन होगा लोकसभा अध्यक्ष? रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के घर हुई अहम बैठक
'PM का चुप रहना ठीक नहीं' NEET मामले में कपिल सिब्बल ने उठाए कई सवाल, जांच को लेकर रखी बड़ी मांग
EVM पर देश में फिर मचा घमासान, Elon Musk के बाद Rahul Gandhi और Akhilesh Yadav ने भी उठा दिए सवाल
UGC NET Exam 2024 से पहले जरूर जान लें ये नियम, नहीं होगी कोई भी परेशानी
Delhi Water Crises News: Atishi का जल संकट पर गंभीर आरोप, BJP पर तगड़ा हमला| Arvind Kejriwal