राम गोपाल का विवादित बयान, कहा- अयोध्या राम मंदिर बेकार, जाने और क्या कहा...Watch Video

Published : May 07, 2024, 03:17 PM IST
Ram gopal .jpg

सार

लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने राम मंदिर पर विवादास्पद बयान देकर नया विवाद छेड़ दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने राम मंदिर को बेकार कहा है।  

उत्तर प्रदेश। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरा चरण का मतदान चल रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान देकर चुनावी माहौल में भाजपा को एक और मुद्दा दे दिया है। रामगोपाल का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रामगोपाल राम मंदिर को बेकार बता रहे हैं। राम गोपाल के इस विवादित बयान का आगामी चुनाव पर काफी प्रभाव डाल सकता है। 

रामगोपाल ने कहा कि राम मंदिर बेकार बना, वास्तु ठीक नहीं
सपा नेता राम गोपाल यादव ने राम मंदिर के प्रस्तावित डिजाइन पर भी सवाल उठाया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि राम मंदिर का डिजाइन ठीक नहीं बना है। इसके बाद विवाद छिड़ गया था। अब फिर आज राम गोपाल ने इसके वास्तु को लेकर विवादित बयान दे दिया है। वीडियो में एक रिपोर्टर के राम मंदिर का जिक्र करते है राम गोपाल ने कहा कि, वह कोई मंदिर है, बेकार का है वह। मंदिर ऐसे नहीं बनते हैं। साउथ में देखकर आइए कितने भव्य मंदिर बने हैं। ये मंदिर का वास्तु ही ठीक नहीं है।  

पढ़ें इटावा में पीएम मोदी ने कहा-सपा और कांग्रेस वाले अपने बच्चों के लिए चुनाव लड़ रहे, योगी और मोदी आपके बच्चों के लिए

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने को लेकर सैफई में एक बैठक गई है। हालांकि राम गोपाल यादव की टिप्पणियों ने चुनाव क्षेत्र में सपा सरकार को फिर तनाव में डाल दिया है। रामगोपाल के बयान पर भाजपा ने सपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।  

डिंपल यादव का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार ठाकुर जयवीर सिंह से है। इस बीच राम मंदिर पर रामगोपाल के बयान से सपा को थोड़ा विरोध झेलना पड़ सकता है।  

वीडियो

 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ayodhya Ram Mandir: प्रोजेक्ट चीफ़ नृपेंद्र मिश्रा का खुलासा, 'श्रद्धालुओं के लिहाज़ से अभी 60% काम ही पूरा'
राम मंदिर दान चोरी का पूरा सच? 20 पेज की SIT रिपोर्ट के 10 खुलासे उड़ाएंगे होश!