राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की मिली धमकी, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Published : Feb 02, 2023, 04:29 PM IST
ayodhya ramjanmbhoomi

सार

अयोध्या में राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। गुरुवार को रामलला सदन में रहने वाले एक शख्स के पास आई फोन कॉल के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। मामले में केस भी दर्ज किया गया है।

अयोध्या: रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले एक युवक के फोन पर गुरुवार को अज्ञात नंबर से कॉल आई। इस कॉल में राम जन्मभूमि को उड़ाने की धमकी दी गई। युवक ने इस बारे में तत्काल ही थाना राम जन्मभूमि को सूचित किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस बीच एहतियातन कई जगहों पर पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान भी चलाया गया। अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि जन्मभूमि और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौक-चौबंद है। इस फोन कॉल के पीछे किसी शरारती तत्व की हरकत को बताया जा रहा है।

रामलला सदन में रहने वाले युवक को दी गई धमकी

मामले को लेकर थाना राम जन्मभूमि के प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि केस दर्ज कर लिया गया है। रामलला सदन के निवासी मनोज कुमार जो कि वर्तमान समय में प्रयागराज माघ मेले में हैं उन्हें ही गुरुवार सुबह फोन आया था। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि वह दिल्ली से बोल रहा है और सुबह दस बजे राम जन्मभूमि को उड़ा देगा। मनोज ने फोन करने वाले का नाम और पता जानने का भी प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी नहीं लगी।

पुलिस आरोपी की खोजबीन में लगी

इस मामले में मनोज ने तत्काल ही राम जन्मभूमि थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। इस बीच पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। इस बीच प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया गया है। जिस नंबर से फोन आया था उसे ट्रैक कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई है। जानकारों का कहना है कि यह हरकत किसी शरारती तत्व के द्वारा की गई है। हालांकि पुलिस ने इस धमकी को पूरी तरह से गंभीरता से लिया और सघन चेकिंग अभियान चलाया। 

माघ मेले में संतो के बीच पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, हिंदू राष्ट्र का वचन फिर दोहराया

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल