Top 10: प्रयागराज की 10 सबसे फेमस जगह

Published : Mar 24, 2025, 06:48 PM IST

Top places in prayagraj: प्रयागराज में त्रिवेणी संगम, चंद्रशेखर आजाद पार्क और आनंद भवन जैसे कई दर्शनीय स्थल हैं। यहां इतिहास, आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सुंदरता का संगम है। ऐसे में आइए जानते हैं प्रयागराज की घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगहें..

PREV
110
त्रिवेणी संगम

गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के पवित्र संगम को त्रिवेणी संगम कहा जाता है। यह जगह अपने आध्यात्मिक महत्व और शांत नाव की सवारी के लिए पूजनीय है।

210
चंद्रशेखर आजाद पार्क

चंद्रशेखर आजाद पार्क स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को समर्पित एक बड़ा पब्लिक पार्क है, जिसमें हरियाली के साथ-साथ शांतिपूर्ण माहौल है।

310
बड़े हनुमान मंदिर

बड़े हनुमान मंदिर प्रयागराज में है। यह भगवान हनुमान की सबसे बड़ी मूर्तियों में से एक के लिए फेमस है। यह मंदिर अपने शांत वातावरण और धार्मिक महत्व के कारण भक्तों को आकर्षित करता है।

410
आनंद भवन

आनंद भवन नेहरू परिवार का पैतृक घर है, जिसे अब एक म्यूजियम में बदल दिया गया है। यहां पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित कलाकृतियां रखी गई हैं।

510
इलाहाबाद फोर्ट

इलाहाबाद फोर्ट को अकबर ने बनाया था। यह ऐतिहासिक किला यमुना नदी के किनारे पर स्थित है। यह मुगल आर्किटेक्चर और हिस्ट्री की जानकारी देता है।

610
खुसरो बाग

खुसरो मिर्जा और उनके परिवार के मकबरों के आसपास एक खूबसूरत मुगल गार्डन है।

710
ऑल सेंट्स कैथेड्रल

ब्रिटिश शासन के दौरान निर्मित गॉथिक आर्किटेक्चर का एक उदाहरण है। इस कैथेड्रल मे रंगीन कांच की खिड़कियां और इसकी डिजाइन काफी सुंदर है।

810
जवाहर प्लेनेटेरियम

जवाहर प्लेनेटेरियम अथवा तारामंडल की स्थापना वर्ष 1979 में आनंद भवन परिसर में हुई थी जो एक समय नेहरू परिवार का निवास था। यह एजुकेशनल शो पेश करने वाला एक आधुनिक प्लेनेटेरियम।

910
मिंटो पार्क

मिंटो पार्क एक ऐतिहासिक स्थल है, जहां भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थीं। पार्क का गार्डन एक शांत वातावरण बनाते हैं।

1010
सरस्वती घाट

सरस्वती घाट भारत के उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर प्रयागराज के किनारे पर स्थित है। इसे चिंतन और विश्राम के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है।

Read more Photos on

Recommended Stories