त्रिपुरा CM ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, क्या मांगा आशीर्वाद?

Published : Feb 14, 2025, 03:04 PM IST
Tripura Chief Minister

सार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने परिवार संग महाकुंभ में पवित्र स्नान किया और त्रिपुरा की समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस अनुभव को अविस्मरणीय बताया।

महाकुम्भ 2025 के पावन अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने गुरुवार को अपने परिवार सहित संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया। मुख्यमंत्री ने मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाकुम्भ का अविस्मरणीय अनुभव स्नान के बाद मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा, "आज महाकुंभ, प्रयागराज में स्नान करने का सौभाग्य मिला। पवित्र जल, दिव्य ऊर्जा और आध्यात्मिक माहौल ने इसे अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।" उन्होंने आगे बताया कि महाकुम्भ की आध्यात्मिक ऊर्जा और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को करीब से अनुभव करना उनके लिए विशेष रहा।

त्रिपुरा की समृद्धि और शांति की कामना मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने बताया कि उन्होंने माँ गंगा से त्रिपुरा राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि संगम का पवित्र स्नान जीवन को शुद्ध करता है और आत्मिक शांति प्रदान करता है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर विजन को नई उड़ान, चिल्ला एलिवेटेड रोड से NCR के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
Gorakhpur International Stadium: योगी सरकार में बदला यूपी का चेहरा, गोरखपुर स्टेडियम पर बोले हरदीप पुरी