पूर्व फौजी की लव ट्रैप में हत्या! पत्नी और प्रेमी ने शव के किए 6 टुकड़े- बेटी ने खोला मां का काला सच

Published : May 14, 2025, 06:57 AM IST
UP crime news

सार

पूर्व फौजी की हत्या, पत्नी बनी खूनी साजिशकर्ता! प्रेमी संग रची खौफनाक प्लानिंग, शव के किए 6 टुकड़े, खेत-कुएं में फेंका गया हर हिस्सा... बेटी की गवाही ने खोला खून से सना ये राज, बलिया में मची सनसनी।

Balia Crime News: बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खैरीद गांव के पास एक खेत में शनिवार को कुछ ग्रामीणों को एक पॉलिथीन में लिपटे कटे हुए हाथ और पैर मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की, तो मामला गहराता चला गया। इलाके में हड़कंप मच गया।

पूर्व सैनिक की पत्नी ने पहले दर्ज कराई थी गुमशुदगी

पुलिस छानबीन में सामने आया कि ये शव 62 वर्षीय देवेंद्र कुमार का है, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे। चौंकाने वाली बात यह थी कि उनकी पत्नी माया देवी ने एक दिन पहले ही 10 मई को बलिया शहर कोतवाली में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बेटी ने खोला मां का काला चिट्ठा  

इस हत्याकांड ने नया मोड़ तब लिया जब देवेंद्र कुमार की बेटी अम्बली गौतम ने सामने आकर मां के खिलाफ गवाही दी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां का एक ट्रक ड्राइवर अनिल यादव से प्रेम संबंध था और उसी के साथ मिलकर पिता की हत्या की गई।

प्रेम में अंधी पत्नी की हैवानियत: घर में की हत्या, फिर काटा शव

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के अनुसार, माया देवी ने अपने प्रेमी अनिल यादव और दो अन्य साथियों मिथिलेश पटेल व सतीश यादव के साथ मिलकर बहादुरपुर स्थित अपने घर में ही देवेंद्र कुमार की हत्या कर दी। इसके बाद शव को छह टुकड़ों में काट दिया गया—दोनों हाथ, पैर और सिर को अलग कर पहचान छुपाने की कोशिश की गई।

शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगह फेंका, कुएं से निकला धड़

पुलिस को माया देवी की निशानदेही पर खैरीद दरौली गांव के एक कुएं से देवेंद्र का धड़ बरामद हुआ। अन्य हिस्सों को भी अलग-अलग स्थानों पर फेंका गया था ताकि कोई पहचान न कर सके।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए आरोपी, चली गोली

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को टाउन पॉलिटेक्निक, परिखरा के पास अनिल यादव और सतीश यादव को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान अनिल ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सतीश यादव के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार और अनिल के पास से देसी पिस्तौल मिली।

तीनों आरोपी सलाखों के पीछे, इलाके में दहशत और आक्रोश

पुलिस ने माया देवी, अनिल यादव, मिथिलेश पटेल और सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। माया ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में दहशत और गुस्से की लहर फैला दी है।

UP में बढ़ती ‘लव क्राइम’ घटनाएं: ये अकेला मामला नहीं

यह घटना अकेली नहीं है। पिछले दो महीनों में उत्तर प्रदेश में ऐसी कई वारदातें सामने आई हैं:

  1. मेरठ: एक मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या कर शव को ड्रम में भरकर सीमेंट डाल दिया था।
  2. देवरिया: दुबई से लौटे युवक की पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या कर शव को सूटकेस में भर खेत में फेंक दिया।
  3. औरैया: नवविवाहित युवक की शादी के 15 दिन बाद ही सुपारी देकर पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या करवा दी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Prayagraj Weather Today: आज के तापमान और मौसम का अनकहा सच, जानिए सबकुछ!
Noida Fog Update: तापमान 21°C तक, सुबह कोहरा और एयर क्वालिटी मॉडरेट-क्या आप तैयार हैं?