सीएम योगी की घोषणा : आगरा के कैप्टन शुभम के ​परिवार को 50 लाख की मदद और सरकारी नौकरी

Published : Nov 24, 2023, 09:15 AM ISTUpdated : Nov 24, 2023, 09:17 AM IST
cm yogi

सार

आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीद हो गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

आगरा. उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हालही जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए कैप्टन शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को हिम्मत दिलाई है। उन्होंने कैप्टन गुप्ता के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने कैप्टन के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की है।

शुभम गुप्ता के नाम होगी सड़क

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेंड में आगरा के निवासी शुभम गुप्ता शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि आतंकियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में सेना के दो अफसर और दो जवान शहीद हुए हैं। जिसमें कैप्टन शुभम गुप्ता भी शामिल है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को श्रद्धांजलि व्यक्त की है। इसी के साथ सीएम ने घोषणा की है कि शहीद के नाम एक सड़क भी होगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट