योगी ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को बताया 'मील का पत्थर'

Published : Sep 18, 2024, 08:06 PM IST
Yogi-Adityantah-thanked-PM-Modi-for-approving-One-Nation-One-Election-proposal

सार

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए PM मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का आभार जताया है। उन्होंने इस फैसले को देश में राजनीतिक स्थिरता, सतत विकास और समृद्ध लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

लखनऊ, 18 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वन नेशन, वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंदीय कैबिनेट का आभार जताया। सीएम योगी ने इस निर्णय को देश में राजनीतिक स्थिरता, सतत विकास और समृद्ध लोकतंत्र के लिए 'मील का पत्थर' करार दिया।

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, "एक समृद्ध लोकतंत्र के लिए राजनीतिक स्थिरता अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को दी गई मंजूरी अभिनंदनीय है। देश में राजनीतिक स्थिरता, सतत विकास और समृद्ध लोकतंत्र की सुनिश्चितता में यह निर्णय 'मील का पत्थर' सिद्ध होगा। इस युगांतरकारी निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।" उल्लेखनीय है कि देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब केंद्र सरकार शीतकालीन सत्र यानी नवंबर-दिसंबर में संसद में इससे संबंधित विधेयक पेश कर सकती है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट
3 दुल्हन, 1 दूल्हा... अमरोहा में तीन बहनों ने एक लड़के से की शादी, बोलीं-मर जाएंगे..लेकिन साथ रहेंगे