CM योगी ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई, अब 5 जनवरी तक बंद, देखें पूरी खबर

Published : Jan 02, 2026, 05:17 PM IST

UP schools closed 5 January : उत्तर प्रदेश में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूलों की छुट्टियां 5 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। रैन बसेरों में अलाव, कंबल और सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी।

PREV
15
CM योगी ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाईं और रैन बसेरों में अलाव-कंबल की व्यवस्था को दिया निर्देश

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बच्चों और आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब प्रदेश के सभी बोर्डों के स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे। इससे पहले 2 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश थे।

25
स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने के आदेश

सीएम योगी ने ICSE, CBSE और यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि बच्चों की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

35
रैन बसेरों में अलाव और कंबल की व्यवस्था जरूरी

शीतलहर के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर जिले में रैन बसेरों में बिछौने, कंबल और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए और सभी रैन बसेरों में साफ-सफाई समेत सभी आवश्यक सुविधाएं पुख्ता की जाएं।

सीएम ने यह भी कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव और कंबल की पर्याप्त व्यवस्था हो ताकि कोई भी कड़ाके की ठंड में परेशानी का सामना न करे। सरकार ने रैन बसेरों में सुविधाओं के लिए पर्याप्त धनराशि भी उपलब्ध कराई है।

45
पूर्वी-पश्चिमी यूपी में येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह के समय घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बीते तीन दिनों में तापमान में 2–4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, IMD के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी की संभावना है।

55
मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की है कि भीषण ठंड में घर से बाहर जाने और खुले में रहने से बचें। सरकार और प्रशासन हर जिले में सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ तैनात हैं, ताकि किसी को भी ठंड से होने वाली समस्याओं का सामना न करना पड़े।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories