UP Digital Census: सीएम योगी ने गोरखपुर में भरा ऑनलाइन स्वगणना फॉर्म, लोगों से की अपील

Published : May 17, 2026, 09:56 AM IST
up digital census 2027 cm yogi adityanath online self enumeration

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में डिजिटल जनगणना 2027 के पहले चरण ‘स्वगणना’ के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरा। उन्होंने प्रदेशवासियों से 21 मई तक डिजिटल स्वगणना प्रक्रिया में भाग लेने की अपील करते हुए इसे विकास और पारदर्शिता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर डिजिटल जनगणना 2027 के पहले चरण ‘स्वगणना’ में भाग लिया। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर डिजिटल स्वगणना प्रक्रिया पूरी की।

डिजिटल जनगणना में नागरिकों से सहभागिता की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से 21 मई तक चलने वाली डिजिटल स्वगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना है, जिसका उद्देश्य सटीक आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं को और प्रभावी बनाना है।

उन्होंने कहा कि “हमारी जनगणना-हमारा विकास” की भावना के साथ यह अभियान प्रदेश के विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगा। सही आंकड़े मिलने से सरकार को जनहित और कल्याणकारी योजनाओं की बेहतर रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी।

ऑनलाइन पोर्टल पर सीएम योगी ने भरी सभी जरूरी जानकारियां

मुख्यमंत्री ने स्वगणना पोर्टल पर जाकर निर्धारित सभी कॉलम में अपनी जानकारी दर्ज की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि रियल टाइम डेटा उपलब्ध होने से योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य की नीति तैयार करने में सरकार को काफी सहायता मिलेगी।

7 मई को लखनऊ से हुआ था डिजिटल स्वगणना अभियान का शुभारंभ

गौरतलब है कि 7 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से डिजिटल जनगणना के पहले चरण ‘स्वगणना’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर रहे हैं।

जनगणना 2027 को बताया समावेशी विकास का आधार

सीएम योगी ने कहा कि जनगणना केवल आबादी गिनने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह समग्र और समावेशी विकास का मजबूत आधार भी है। जनगणना 2027 यह सुनिश्चित करेगी कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समान रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक और सरल बनाया गया है, जिससे नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ेगी और आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल
योगी सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर विजन को नई उड़ान, चिल्ला एलिवेटेड रोड से NCR के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत