दिल दहला देगी ये घटना, 22 साल की बीवी ने बेटी को गोद में लेकर पति के सामने किया कांड

Published : Apr 16, 2024, 07:26 PM ISTUpdated : Apr 16, 2024, 07:31 PM IST
burnt alive

सार

यूपी में एक 22 साल की विवाहिता ने अपने पति और घरवालों के सामने जो किया, वह जानकार आपका भी दिल दहल जाएगा। हैरानी की बात तो यह है कि इस दौरान सब देखते रहे। किसी ने उसे रोकने की कोशिश भी नहीं की।

हमीरपुर. उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में एक 22 साल की शादीशुदा महिला ने अपनी 6 माह की बेटी को गोद में लेकर ​आग लगा ली। जिससे मां बेटी दोनों की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भिजवा गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

पति पत्नी के बीच विवाद

घटना यूपी के हमीरपुर जिले के ग्राम पंचायत अलरा के पहाड़ी डेरा की बताई जा रही है। यहां उत्तम सिंह राजपूत की पत्नी किरण जिसकी उम्र महज 22 साल थी। उसने अपनी 6 माह की बेटी को गोद में लिया और पति सहित परिवार वालों के सामने ही पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग के कारण गंभीर रूप से झुलस जाने से मां बेटी दोनों की मौत हो गई।

किसी ने नहीं रोका, जल गई महिला

इस मामले में कहा जा रहा है कि जब महिला अपनी बेटी को गोद में लेकर आग लगा रही थी। तभी वहां सभी लोग मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी रोकने की कोशिश नहीं की। अगर उसे रोक लिया होता तो वह बच जाती।

पति पत्नी का झगड़ा

लोगों का कहना है कि पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। उनकी शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ था। क्योंकि पत्नी की उम्र ही महज 22 साल थी। ऐसे में जब सोमवार सुबह फिर से झगड़ा हुआ तो पत्नी ने ये कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें: 1000 में रूम के साथ फ्री मिलती थी लड़की, ग्राहकों की लगी थी लाइन, पुलिस ने मारी रेड

पति को गया फरार

पत्नी के आग लगाते ही पति घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर पति की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: बिहार के पटना में भीषण सड़क हादसा, मेट्रो की क्रेन से टकराया ऑटो, 7 लोगों की मौत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सुबह फोन पर बात... फिर यमुना में समा गई 18 साल की छात्रा! पीछे छोड़ गई दुपट्टा, अंगूठी और कई सवाल
UP: भाइयों को राखी बांधने जा रही थी पूनम, लेकिन रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि परिवार टूट गया