प्रयागराज: CM योगी की प्रशंसा में बोले कुमार विश्वास, मिला मानद उपाधि सम्मान

Published : Nov 27, 2024, 07:47 PM IST
Kumar-Vishwas-at-Allahabad-University-convocation

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुमार विश्वास ने सीएम योगी को 'भारत में ऊर्जा का सबसे आशावादी स्रोत' बताया और सीएम योगी ने भी कुमार विश्वास की प्रशंसा की। कुमार विश्वास ने विश्वविद्यालय और हिंदी भाषा के प्रति अपना समर्पण भी व्यक्त किया।

प्रयागराज, 27 नवम्बर : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विख्यात कवि डॉ कुमार विश्वास ने मंच से सीएम योगी की प्रशंसा की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारत में ऊर्जा का सबसे आशावादी स्रोत बताया। कुमार विश्वास ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में आना और सम्मानित होना मेरे लिए गौरवान्वित होने की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस देश में ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ भरत की तरह से ही रामराज्य की अवधारणा को साकार कर रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कुमार विश्वास की प्रशंसा की। सीएम ने कहा कि प्रयागराज ने डॉ कुमार विश्वास को जीवन दिया, दिशा दी। यहां से वे वापस अपनी मातृभूमि गए और वहां से अपना केंद्र बिंदु बनाकर साहित्य जगत में छा गए। कौन ऐसा व्यक्ति होगा, जो डॉ. कुमार विश्वास को न सुनना चाहता हो। उनकी लेखनी ने उन्हें पहचान दिलाई, लेकिन उन्होंने भी विश्वविद्यालय को स्मरण किया। उन्हें मानद उपाधि प्रदान करके अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।

मां भारती इतनी शक्ति दें कि दे सकूं प्राणों की आहुति : कुमार विश्वास

कुमार विश्वास ने अपने संबोधन में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की भी प्रशंसा की। वो बोले, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इस परिसर में आना और सम्मानित होना मेरे लिए गौरव की बात है। अपने माता-पिता का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे ऐसे संस्कार दिए कि आज मैं हिंदी भाषा के लिए अपना जीवन समर्पित कर पा रहा हूं। इसी तरह से विश्वविद्यालय की कृपा मुझ पर बरसती रहे, यही मेरी कामना है। मां भारती मुझे इतनी शक्ति दें कि मैं प्राण की अंतिम आहुति हिंदी के विकास में दे सकूं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राम मंदिर CEO की कुर्सी पर कौन बैठेगा? 16 उम्मीदवारों का इंटरव्यू पूरा, अब अगला कदम क्या?
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश