प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के लिए 100 बेड का अस्पताल तैयार

Published : Dec 06, 2024, 07:24 PM IST
army-and-medanta-hospital-special-arrangements-for-devotees-at-Prayagraj-Mahakumbh-2025

सार

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए 100 बेड का अस्पताल तैयार हो गया है। 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती रहेगी और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। महिला, पुरुष और बच्चों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं।

महाकुम्भ नगर, 06 दिसम्बर: महाकुम्भ में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप स्वस्थ महाकुम्भ की योजना को साकार करने के लिए मेला क्षेत्र में युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। इस बार के महाकुम्भ में श्रद्धालुओं से लेकर महात्माओं तक के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की बड़े पैमाने पर तैनाती की जा रही है। इसी क्रम में यहां पमहाकुम्भ नगर के परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल बनकर लगभग तैयार हो चुका है। सीएम योगी के आने से पूर्व 10 बेड के आईसीयू को पूरी तरह रेडी कर लिया गया है।

की गई पुख्ता तैयारी

सेंट्रल हॉस्पिटल की जिम्मेदारी देख रहे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गौरव दुबे बताते हैं कि महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आने पाए इसके लिए हमारी तैयारी पुख्ता है। परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल बनकर लगभग तैयार है। सीएम योगी के आने से पहले ही शुक्रवार शाम तक सेंट्रल हॉस्पिटल में 10 बेड का तैयार कर लिया गया है। आर्मी और मेदांता हॉस्पिटल ने मिलकर श्रद्धालुओं की जरूरत के हिसाब से इसे तैयार किया है। यहां पर आपात स्थितियों में हर तरह की आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी मशीनें स्थापित कर ली गई हैं।

24 घंटे काम करेगा अस्पताल

परेड क्षेत्र में बन रहे 100 बेड वाले अस्पताल की जिम्मेदारी देख रहे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गौरव दुबे के अनुसार, परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल तैयार है। मेला के दौरान यहां 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती रहेगी, जहां अनलिमिटेड ओपीडी की क्षमता के हिसाब से सुविधाएं मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया कि महाकुम्भ में मेल, फीमेल और चिल्ड्रन वार्ड अलग-अलग तैयार किए गए हैं। इसके अतिरिक्त डिलीवरी रूम, इमरजेंसी वार्ड और डॉक्टर्स रूम भी बन रहे हैं। जांचों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। ओपीडी के साथ ही एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और ईसीजी रूम को भी तैयार कर लिया गया है।

अन्य अस्पतालों का भी काम तेजी से आगे बढ़ा

केंद्रीय अस्पताल के साथ ही अरैल और झूंसी में 25 बेड के दो अस्पताल समेत विशेष सुविधाओं वाले 20-20 बेड के आठ छोटे अस्पताल भी श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए तैयार हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए भी दो अस्पतालों का इंतजाम किया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में 45°C पारा के साथ भीषण लू जारी, जानिए लखनऊ-कानपुर समेत अपने शहर का हाल
Gorakhpur Shamli Expressway: बरेली के 53 गांवों की बदलेगी किस्मत, जमीन अधिग्रहण शुरू