
UP Home Guard vacancy details: उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका देने की तैयारी कर ली है। पुलिस भर्ती के बाद अब होमगार्ड विभाग में भी हजारों पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। चलिए जानते हैं पूरी जानकारी इस प्रस्तावित भर्ती की
होमगार्ड विभाग की ओर से राज्य सरकार को 44,000 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। भर्ती के लिए आवश्यक नियमावली तैयार कर ली गई है और अब इसे कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इस भर्ती को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले फेज में 22,000 पदों पर चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार भर्ती में लिखित परीक्षा भी होगी, जो MCQ फॉर्मेट में होगी। इसमें अभ्यर्थियों से निर्धारित सिलेबस के आधार पर सवाल पूछे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? छात्र कर रहे बेसब्री से इंतज़ार, जानिए अब तक क्या है अपडेट
होमगार्ड बनने के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता और आयु की जांच दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान की जाएगी।
चयन के लिए चार चरण तय किए गए हैं— सबसे पहले लिखित परीक्षा, फिर शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), उसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल टेस्ट। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों में सफल होंगे, उन्हें अंतिम चयन सूची में जगह दी जाएगी।
जैसे ही कैबिनेट से प्रस्ताव पास होगा, विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जो युवा लंबे समय से होमगार्ड बनने का सपना देख रहे थे, उन्हें अब अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए। सरकार की इस भर्ती से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि प्रदेश की सुरक्षा भी मजबूत होगी।
यह भी पढ़ें: प्यार में अंधी हुई मां, बेटी के दूल्हे संग भागी! शादी से 9 दिन पहले अलीगढ़ में रिश्तों की मर्यादा टूटी
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।