प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का भव्य शुभारंभ, CM योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

Published : Jan 13, 2025, 08:51 AM IST
Yogi-Adityanath-wishes-on-grand-opening-of-Prayagraj-Mahakumbh-2025

सार

तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आगाज़ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दीं। लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं।

लखनऊ, 13 जनवरी। विश्व के सबसे विशाल, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम 'महाकुम्भ 2025' का सोमवार तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो गया। इस पवित्र अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त श्रद्धालुओं, संतों, महात्माओं, कल्पवासियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए महाकुम्भ के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुम्भ भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक है। यह आयोजन ‘अनेकता में एकता’ की भावना को सजीव करता है। मां गंगा की पवित्र धारा में स्नान और साधना करने आए सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

उन्होंने आगे कहा कि यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सनातन संस्कृति और परंपराओं के वैश्विक गौरव का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि महाकुम्भ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात और आवासीय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

संगम तट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

पौष पूर्णिमा के अवसर पर आज लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं। संगम तट पर आध्यात्मिक उल्लास और धार्मिक आस्था का अद्वितीय नजारा देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के लिए महाकुम्भ जीवन का अद्वितीय अनुभव बन रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश:

"आइए, महाकुम्भ 2025 में सहभागी बनकर सनातन संस्कृति की इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनें। मां गंगा की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।"

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP विजन 2047: योगी सरकार बनाएगी यूपी के शहरों को हरित, सुरक्षित और जलवायु-अनुकूल
पति-पत्नी की तरह रह रहीं दो लड़कियां अलग क्यों हुईं? थाने में हुआ ड्रामा