UP : ट्रैक्टर ट्रॉली के हुए दो टुकड़े, कहीं टायर गिरा तो कहीं ट्रॉली, दर्दनाक हादसे में 4 महिलाओं की मौत, 24 घायल

Published : Apr 20, 2024, 02:16 PM IST
horrific road accident

सार

उत्तरप्रदेश में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 4 महिलाओं की मौत होने से चीख पुकार मच गई। वहीं 24 से अधिक लोग घायल हो गए।

मैनपुरी. उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 4 महिलाओं की मौत होने के साथ ही 24 लोग घायल हो गए हैं। ये लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक ट्रक की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया।

बेटी के घर से लौट रहे थे रिश्तेदार

दरअसल यूपी के कन्नौज थाना क्षेत्र स्थित गांव कुंवरपुर के वीरेंद्र सिंह की बेटी की बेलधारा गांव में शादी हुई थी। उसने हालही बेटे को जन्म दिया था। जिसके नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए पिता सहित पूरा परिवार और रिश्तेदार गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय शनिवार अलसुबह ट्रैक्टर ट्रॉली की लाइट बंद हो गई थी। जिसे ठीक करने के लिए ट्रैक्टर को साइड में खड़ा करके सुधारा जा रहा था। तभी पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। उसके दोनों टुकड़े अलग अलग जाकर गिरे। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 24 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया।

इनकी हुई मौत

ये दर्दनाक हादसा यूपी के मैनपुरी जिले में भोगांव क्षेत्र मे द्वारकापुर के समीप हुआ है। जिसमें ट्रॉली में सवार रमाकांति बाई, फूलमती बाई, संजय देवी की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं एक महिला द्रोपदी देवी को अस्पताल में भर्ती करने के बाद दम तोड़ दिया। इस प्रकार कुल 4 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 24 महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों का गंदा खेल, बाहर गया पति तो पत्नी भानेज के साथ लगी सोने, जानिये फिर क्या हुआ...

प्रतिबंध के बावजूद ट्रैक्टर में सफर

आपको बतादें कि ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग सिर्फ कृषि कार्य के लिए ही किया जाना चाहिए। उसका उपयोग वाहन के रूप में सफर के लिए करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। लेकिन इसके बावजूद कई लोग ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग यहां से वहां जाने के लिए करते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि उसमें भी दर्जनों की संख्या में लोगों को भर लेते हैं। इस कारण ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर कई बार पलट जाता है।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों में खूनी खेल, एक महिला के चक्कर में तीन मौत, राजस्थान से गुजरात तक सुर्खियों में ये केस

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
3 महीने के बच्चे के पेट में मिला 8 हफ्ते का भ्रूण, बरेली में डॉक्टर भी रह गए हैरान