Asianet News | Published : May 13, 2023 1:28 AM IST / Updated: May 13 2023, 08:05 PM IST

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 : यूपी में योगी के काम पर जनता की मुहर, झोली में डाल दी 17 नगर निगम, जानें कहां, कौन जीता

सार

लखनऊ : 2024 लोकसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट माना जा रहे यूपी निकाय चुनाव के नतीजे (UP Nagar Nikay Chunav Result 2023) आ गया है। नतीजों के बाद पूरी की पूरी तस्वीर ही साफ हो गई है। बीजेपी ने करीब दो-तिहाई सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की है। 17 नगर निगम में बीजेपी ने मेयर चुनाव में क्लीन स्वीप किया है। हर सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा हो गया है। 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर बीजेपी ने सपा-बसपा और कांग्रेस की काफी पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गई है। चुनाव रिजल्ट आने के बाद यूपी के सीएम ने कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय दिया और कहा कि यूपी की जनता डबल इंजन सरकार के काम पर अपनी मुहर लगाई है। अब राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार हो गई है और जनता के हित में पूरी तरह समर्पित हैं। निकाय चुनाव में कौन-कहां से जीता, देखें फुल रिजल्ट…

06:07 PM (IST) May 13

योगी के गढ़ में बीजेपी की विराट जीत

गोरखपुर में भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार मंगलेश श्रीवास्तव ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद को 70,885 वोटों से हरा दिया है। बीजेपी उम्मीदवार डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कुल 1,80,638 वोट हासिल किए,जबकि सपा की काजल निषाद को सिर्फ 1,19,753 वोट ही मिले।

 

05:43 PM (IST) May 13

यूपी निकाय चुनाव रिजल्ट 2023: लखनऊ में बीजेपी की एकतरफा जीत

लखनऊ में नगर निगम की कुल 110 सीटें

बीजेपी 80 सीटें जीती

सपा 21 सीटें जीती

कांग्रेस ने 4 सीट पर जीत दर्ज की

निर्दलीय 4 प्रत्याशियों की जीत

बसपा को एक सीट पर जीत मिली

05:26 PM (IST) May 13

यह डबल इंजन सरकार के काम का जनादेश है- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी निकाय चुनाव में पार्टी की जीत पर सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा- 'उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर पार्टी के सभी समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं और सुशासन को पसंद करने वाले प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! यह विराट विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के काम को दिखाता है। राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी प्रदेशवासियों का हृदय से अभिनंदन!'

 

 

04:52 PM (IST) May 13

लखनऊ में कहां खिला कमल, कहां जीती सपा

विवेकानंद पुरी वार्ड- भाजपा प्रत्याशी नूपुर शंखधर

फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड- भाजपा की प्रियंका

जानकीपुरम प्रथम वार्ड- भाजपा प्रत्याशी निशा तिवारी

भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड- बीजेपी कैंडिडेट मान सिंह यादव

कदम रसूल बाढ़- सपा के मोहम्मद नदीम खान

महानगर वार्ड- भाजपा के हरिश्चंद्र लोधी

लाला लाजपत राय वार्ड- बीजेपी प्रत्याशी राघव राम तिवारी

जयशंकर प्रसाद वार्ड- बीजेपी के स्वदेश सिंह

04:38 PM (IST) May 13

यूपी निकाय चुनाव में जीत पर बीजेपी का जश्न

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है। शाम 5 बजे पार्टी प्रदेश मुख्याल में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मनाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ पार्टी प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।

04:15 PM (IST) May 13

भाजपा ही वर्तमान है,भाजपा ही भविष्य- केशव प्रसाद मौर्या

यूपी निकाय चुनाव जीत पर केशव प्रसाद मौर्य ने खुशी जताते हुए विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला बोला है। रिजल्ट के रूझान आने पर यूपी के डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर लिखा है- 'निकाय चुनाव में सपा, बसपा, कांग्रेस का सूर्यास्त हो रहा है। भाजपा ही वर्तमान है,भाजपा ही भविष्य है!'

 

 

 

03:36 PM (IST) May 13

मथुरा-मुरादाबाद मेयर का चुनावी बीजेपी जीती

भाजपा की झोली में दो और मेयर के पद आ गए हैं। मथुरा और मुरादाबाद में मेयर पद पर कमल खिल गया है। मुरादाबाद में बीजेपी कैंडिडेट की जीत 3,589 वोट से हुई। इससे पहले झांसी, अयोध्या, गाजियाबाद और बरेली का मेयर पद भी बीजेपी जीत चुकी है।

03:00 PM (IST) May 13

यूपी निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 : क्या मथुरा-वृंदावन में खिलेगा कमल

मथुरा वृंदावन में 19वें राउंड तक काउंटिंग हो चुकी है। नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के विनोद अग्रवाल 1 लाख 8 हजार 444 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 1 लाख 43 हजार 329 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी श्यामसुंदर उपाध्याय उर्फ बिट्टू हैं, जिन्हें अब तक 34,885 वोट मिले हैं।

02:50 PM (IST) May 13

Kanpur Nikay Chunav 2023 Result: कहां किसकी जीत

वार्ड 3- सपा के इशरत अली

वार्ड 33- बीजेपी के घनश्याम गुप्ता

वार्ड 35- सपा के बबलू यादव

वार्ड 37- भाजपा के पवन गुप्ता

वार्ड 64- भाजपा के नीरज बाजपेयी

वार्ड 69- निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद यादव

वार्ड 70- भाजपा के संतोष साहू

वार्ड 78- भाजपा प्रत्याशी यशपाल सिंह

वार्ड 85- कांग्रेस प्रत्याशी अमनदीप सिंह

वार्ड 86- बीजेपी के कमलेश त्रिवेदी

वार्ड 99- सपा के नफीस अहमद

 

01:19 PM (IST) May 13

झांसी के बाद अयोध्या और गाजियाबाद मेयर का चुनावी बीजेपी जीती

झांसी के बाद बीजेपी ने अयोध्या और गाजियाबाद नगर निगम के मेयर का चुनाव जीत लिया है। अयोध्या से बीजेपी के गिरीश पति त्रिपाठी ने परचम लहराया। उन्होंने सपा के आशीष पांडेय को हराया। वहीं, गाजियाबाद नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दयाल की जीत हुई है। बसपा कीनिसारा खान दूसरे और सपा की पूनम यादव तीसरे नंबर पर हैं।

12:49 PM (IST) May 13

हमीरपुर नगर पालिका परिषद रिजल्ट 2023

वार्ड 1- सिंपल लता

वार्ड 2- रजनी देवी

वार्ड- संतोष कुमार

वार्ड 4- आशा देवी

वार्ड 5- संजय सोनकर

वार्ड 6- सुरेंद्र

वार्ड 8- रमा देवी

वार्ड 9- संजय श्रीवास

वार्ड 10- राम कन्हिया

वार्ड 11- रेखा निषाद

वार्ड 12- रजनीश कुमार

वार्ड 13- मोहित कुमार

12:13 PM (IST) May 13

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी का पलड़ा भारी

एक बार फिर यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी का डंका बज सकता है। मेयर से लेकर नगर पालिका तक भारतीय जनता पार्टी दबदबा बनाए हुए है। मेयर के 17 में 16 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। एक सीट पर बसपा आगे है। यह सीट आगर की है। कुल 199 नगरपालिका में भी बीजेपी आगे है। वहीं, 544 नगर पंचायत में से रूझानों के अनुसार, 93 सीटों पर बीजेपी और 66 पर सपा आगे चल रही है। बसपा 29, कांग्रेस 4 और अन्य 103 सीट पर आगे हैं।

11:34 AM (IST) May 13

झांसी मेयर सीट पर बीजेपी का परचम

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी के जीत की शुरुआत हो गई है। झांसी में भारतीय जनता पार्टी के बिहारी लाल आर्य ने 50 हजार से ज्यादा वोट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा उम्मीदवार सतीश जतारिया को हराया है। कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद कुमार उर्फ बबलू काफी पीछे रहे।

11:27 AM (IST) May 13

प्रयागराज निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 : कौन आगे, कौन पीछे

फूलपुर- बीजेपी प्रत्याशी अमरनाथ यादव आगे

मऊ आइमा- सपा प्रत्याशी शोएब अंसारी आगे

लाल गोपालगंज- बसपा मिथिलेश देवी आगे

कोरांव- सपा की पूजा चतुर्वेदी आगे

शंकरगढ़- निर्दलीय पार्वती कोटार आगे

भारतगंज- निर्दलीय जाहिरा बेगम आगे

सिरसा- सपा के पप्पू यादव आगे

हंडिया- सपा की कुलसुम बीबी आगे

 

11:15 AM (IST) May 13

अलीगढ़ नगर निगम में बीजेपी को बढ़त

अलीगढ़ नगर निगम में चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रशांत सिंघल 14,880 वोट से आगे चल रहे हैं। प्रशांत सिंघल को कुल 37,678 वोट मिले हैं। उनसे पीछे सपा प्रत्याशी जमीर उल्लाह हैं, जिन्हें 22,798 वोट मिले हैं।

11:00 AM (IST) May 13

यूपी नगर पालिका चुनाव परिणाम में बीजेपी सबसे आगे

यूपी नगर पालिका की काउंटिंग चल रही है। 199 में से 78 सीटों पर शुरुआती रुझान में बीजेपी 30 सीट पर आगे है, जबकि सपा 27 और अन्य 12 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। बसपा 7, कांग्रेस 2 सीट पर आगे है।

10:32 AM (IST) May 13

गाजियाबाद मेयर चुनाव में बीजेपी जीत की ओर

यूपी नगर निकाय चुनाव में गाजियाबाद में मेयर की सीट पर बीजेपी जीत की तरफ बढ़ रही है। बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दयाल 12 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 15,771 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बसपा उम्मीदवार हैं, जिन्हें सिर्फ 3,957 वोट ही मिले हैं। वहीं, सपा कैंडिडेट को 3,059, कांग्रेस 2457 और आम आदमी पार्टी को 780 वोट ही मिले हैं।

09:50 AM (IST) May 13

यूपी मेयर चुनाव रिजल्ट की पल-पल की अपडेट

यूपी निकाय चुनाव की वोटो की गिनती जारी है। मेयर की 17 सीटों पर पल-पल समीकरण बदल रहा है। कुछ देर पहले बीजेपी सभी सीटों पर आगे चल रही थी लेकिन अब जो रूझान सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक, बीजेपी अब 14 सीटों पर आगे चल री है। सपा, बसपा और कांग्रेस एक-एक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

 

09:19 AM (IST) May 13

यूपी निकाय चुनाव रिजल्ट पर अखिलेश यादव का रिएक्शन

यूपी निकाय चुनाव में मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने जीत का दावा करते हुए लिखा- 'आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड की गिनती पूरी होने के बाद आंकड़ों की जानकारी देता रहेगा, ताकि जनता का विश्वास बना रहे।' बता दें कि निकाय चुनाव में सपा की स्थिति अभी तक के रूझानों में ठीक नहीं है। वह सबसे पीछे चल रही है।

 

 

09:15 AM (IST) May 13

यूपी निकाय चुनाव का पहला रिजल्ट आया

यूपी निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। पहली जीत बसपा के खाते में आई है। आगरा में वार्ड नंबर 1 से बसपा प्रत्याशी जीत गया है। बीएसपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बाकी जगह वोटों की गिनती जारी है।

09:09 AM (IST) May 13

कौशांबी निकाय चुनाव रिजल्ट : पहले राउंड की मतगणना पूरी

कौशांबी में पहले राउंड की पोस्टल बैलेट की मतगणना पूरी हो चुकी है। शुरुआती रुझान में भरवारी नगर पालिका से बीजेपी प्रत्याशी कविता देवी, मंझनपुर नगर पालिका परिषद से बीजेपी प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार, अझुहा नगर पंचायत से बीजेपी प्रत्याशी शांति देवी, करारी नगर पंचायत से बीजेपी के ब्रजेश अग्रहरि, पश्चिम शरीरा नगर पंचायत से बीजेपी प्रत्याशी मालती देवी, सराय अकिल नगर पंचायत से बीजेपी के राम बहादुर, सिराथू नगर पंचायत से सपा प्रत्याशी दयाशंकर यादव, चायल नगर पंचायत से सपा के राम कैलाश, चरवा नगर पंचायत से सपा प्रत्याशी राम शरण निर्मल और दारा नगर कड़ाधाम से सपा के नाशिम जहां आगे चल रहे हैं।

09:02 AM (IST) May 13

मुजफ्फरनगर निकाय चुनाव रिजल्ट: पूर्व चेयरमैन हिरासत में लिए गए

मुजफ्फरनगर मतगणना जारी है। इस बीच पुलिस ने पूर्व चेयरमैन पारस जैन को हिरासत में ले लिया है। कबूल कन्या इंटर कॉलेज मतगणना स्थल पर अपने प्रत्याशी का समर्थन करने आए थे पूर्व चेयरमैन। वे एक केस में वांटेड हैं। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। इस वजह से पुलिस ने उन्हें कस्टडी में ले लिया है।

08:41 AM (IST) May 13

यूपी निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 : पश्चिमी यूपी में बीजेपी को बढ़त

पश्चिमी यूपी की 17 में से 15 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझानों में 10 सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिली है। जबकि 4 सीटों पर सपा और एक पर बसपा आगे चल रही है। गाजियाबाद, आगरा, बरेली, मथुरा में बीजेपी आगे चल रही है। मेरठ से सपा प्रत्याशी आगे है।

08:21 AM (IST) May 13

शाहजहांपुर, बरेली नगर निगम में बीजेपी आगे

यूपी निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रूझान में शाहजहांपुर और बरेली नगर निगम में बीजेपी आगे है। मेरठ नगर निगम की 87 वार्ड पार्षद में से 35 पर भाजपा आगे है, वहीं 25 पर बसपा और 15 पर सपा आगे है। 12 सीट निर्दलीय के खाते में जाती दिख रही है।

08:20 AM (IST) May 13

UP Nikay Chunav Result 2023: फिरोजाबाद में काउंटिंग शुरू

फिरोजाबाद में 73 अध्यक्ष और 1033 पार्षद-सभासद के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अध्यक्ष और सभासद की वोटों की गिनती 640 मतगणना टेबल पर चल रही है. पहले राउंड का रिजल्ट करीब 11 बजे तक आ सकता है। बता दें कि मेयर पद के 11 और पार्षद पद के 491 प्रत्याशी की किस्मत का फैसला होना है।

07:50 AM (IST) May 13

प्रयागराज निकाय चुनाव मतगणना लाइव

प्रयागराज नगर निगम की मतगणना थोड़ी देर में मुंडेरा मंडी में शुरू होने जा रही है। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेयर, पार्षद पद के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज दोपहर बाद तक हो जाएगी। सुबह 8 बजे से 112 टेबल पर मतगणना होगी। 17 टेबल पर पोस्टल बैलेट से काउंटिंग होगी। कुल 900 मतगणना कर्मचारी काउंटिंग में लगाए गए हैं।

07:45 AM (IST) May 13

अयोध्या में किसकी नगर सरकार

अयोध्या में इस बार बीजेपी की साख दांव पर है। नगर निगम के 9 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा। एक नगर निगम, एक नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी। अयोध्या नगर निगम का मतदान EVM से हुआ है, इस वजह से रिजल्ट जल्दी ही सामने आ जाएंगे।

 

07:36 AM (IST) May 13

Varanasi Nikay Chunav Result 2023 Live

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी मेयर पद के 11 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। बीजेपी की तरफ से मेयर पद के लिए मैदान में अशोक तिवारी हैं।

07:31 AM (IST) May 13

Lucknow Nagar Nigam Election Result 2023

लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल पर कुछ ही देर में काउंटिंग शुरू होने जा रही है। आज 13 मेयर को चुनकर जनता शहर को अपना मत बताएगी। 110 वार्डों में 807 पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। 10 नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 71 प्रत्याशी और सभासद के 691 उम्मीदवारों के वोटों की गिनती तहसीलों में हो रही है। राजधानी में कुल 1,582 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला थोड़ी देर में होगा।

07:21 AM (IST) May 13

कानपुर में निकाय चुनाव मतगणना की तैयारी पूरी

कानपुर में निकाय चुनावों की मतगणना की तैयारी करीब-करीब पूरी हो गई है। बिठूर और शिवराजपुर नगर पंचायत, बिल्हौर और घाटमपुर नगर पालिका परिषद की काउंटिंग होने जा रही है। नौबस्ता गल्ला मंडी में नगर निगम और बिठूर नगर पंचायत की मतगणना होगी। वहीं, घाटमपुर नगर पालिका परिषद की मतगणना जनता इंटर कॉलेज घाटमपुर में हो रही है। बिल्हौर नगर पालिका परिषद और शिवराजपुर नगर पंचायत की काउंटिंग BRD इंटर कॉलेज में थोड़ी देर में शुरू होगी।

07:04 AM (IST) May 13

यूपी में शाहजहांपुर को मिलेगा आज पहला मेयर

इस बार शाहजहांपुर को अपना पहला मेयर मिलने जा रहा है। 2017 में अलीगढ़ और मेरठ में बसपा का मेयर बना था, जबकि बाकी सीटों पर बीजेपी का कब्जा था।

 

07:03 AM (IST) May 13

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी

इस बार यूपी निकाय चुनाव में 14,522 पदों पर 83,378 उम्मीदवार मैदान में उतरे। नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के भाग्य का फैसला आज शाम तक हो जाएगा। नगर पंचायत के 542 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों की किस्मत का फैसला मतदाताओं ने किया है। वहीं, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

07:03 AM (IST) May 13

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में महापौर और अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद के 5327 सदस्य, नगर पंचायत के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायत के 7,178 सदस्यों के लिए चुनाव होना था। 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं।

07:02 AM (IST) May 13

यूपी में महापौर का चुनाव कहां-कहां हुआ

वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, झांसी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद और गोरखपुर नगर निगम में महापौर का चुनाव हुआ।

07:00 AM (IST) May 13

UP Nagar Nikay Chunav 2023

उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव का मतदान दो चरणों में संपन्न हुआ। 4 मई को पहले चरण का चुनाव हुआ था। 37 जिलों में 52 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण का मतदान 11 मई को हुआ। 38 जिलों में 53 प्रतिशत मतदान हुआ।

06:59 AM (IST) May 13

यूपी निकाय चुनाव का परिणाम कहां देखें

यूपी निकाय चुनाव की मतगणना थोड़ी देर बाद 8 बजे से शुरू हो जाएगी। सबसे तेज और सटीक नतीजे एशियानेट हिंदी न्यूज पर देख सकते हैं। सुबह 7 बजे से ही एशियानेट हिंदी न्यूज पर कवरेज शुरू हो गई है। आपको पल-पल की अपडेट्स यहां मिल जाएगी।