दीपोत्सव 2024: रामलला के घर CM योगी आदित्यनाथ ने जलाए श्रद्धा के दीप

Published : Oct 30, 2024, 08:51 PM ISTUpdated : Oct 30, 2024, 08:52 PM IST
Ayodhya-Deepotsav-2024-CM-Yogi-Adityanath-light-diyas-at-Ram-Mandir

सार

रामलला विराजमान होने के बाद अयोध्या में पहली दिवाली धूमधाम से मनाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित किए और रामलला के दर्शन किए।

अयोध्या, 30 अक्टूबरः 22 जनवरी 2024 को रामलला 500 वर्ष बाद अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान हुए। इसके बाद 30 अक्टूबर को पहला दीपोत्सव हुआ, जब लला स्वयं के महलों में विराजमान होकर अपनी नगरी को अपलक निहारते रहे। अयोध्या का सौंदर्य देख रामलला खुद भी भाव-विह्वल हो उठे। योगी सरकार के आठवें दीपोत्सव में राममंदिर की अनुपम छटा हर किसी को आह्लादित कर रही थी।

रामलला की मौजूदगी में बुधवार को पहला दीपोत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम श्रीराम मंदिर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दर्शन किया, फिर उनके चरणों में श्रद्धा निवेदित की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रभु के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। बाहर भी मुख्यमंत्री ने पांच-पांच दीप जलाए। वहीं मंदिर प्रांगण में हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए गए। श्रीराम मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्र, गोपाल जी, विनोद जी आदि भी रहे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की फायरिंग! 2 स्क्रीनर घायल, क्यों चली गोली?
Weather Forecast 16 August 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, MP और छत्तीसगढ़ में बारिश-तूफान, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट